- गुफा मंदिर में संपन्न हुआ 'गोदान महादान ' का कार्यक्रम : अग्रवाल समाज के 101 परिवारों ने गुफा मंदिर के गोशाला में किए 101 गोमाता का गोदान

भोपाल। अग्रवाल मित्र मंडल एवं महिला मंडल के संयोजक अनुपम अग्रवाल एवं संयोजिका ज्योति बंसल ने बताया कि भोपाल में पहली बार एक साथ 101 गोमाता का गोदान गुफा मंदिर गोशाला में किया गया। अग्रवाल समाज 101 परिवारों ने 101 गोमाता के साथ अलग -अलग ब्राह्मण द्वारा गोदान कराया गया ।

पूजन अर्चना कर गोदान के साथ भेंट दी यह सामग्रियां
गोदान में भेंट स्वरूप टब, बाल्टी, चांदी के खुर सिंग, कम्बल, सुहाग सामग्री, रस्सी, पूजन थाली, आसन, गुड़, चने की दाल , केले, हरी घास खिलाकर, पूजन अर्चना की गई । इस अवसर सभी गोभक्तों ने अपने परिवार सहित पूजन अर्चना की । आयोजन में भक्ति संगीत एवं समस्त गोदाताओं फलहारी भोजन कराया गया ।

कार्तिक मास में गोदान का बहुत महत्व
अग्रवाल मित्र मण्डल एवम महिला मंडल के अनुपम अग्रवाल और ज्योति बंसल ने बताया कि कार्तिक मास में गोदान का बहुत महत्व है, क्योंकि इस दौरान सभी देवी-देवताओं का वास करने वाली गाय का दान करने से व्यक्ति को एवम उसके परिवार को अक्षय पुण्य मिलता है और भगवान विष्णु एवं मातालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि, धन और यश की प्राप्ति होती है। गोदान पितृदोष के निवारण और नवग्रहों की शांति के लिए भी एक उत्तम उपाय माना जाता है।
गाय में सभी देवताओं का वास: ऐसी मान्यता है
सभी देवताओं का वास: ऐसी मान्यता है कि गाय में ब्रह्मा, विष्णु, महेश, लक्ष्मी और सभी देवता निवास करते हैं, इसलिए गोदान सभी दानों में श्रेष्ठ है। अमोघ फल की प्राप्ति: गोमाता की सेवा या दान करने से व्यक्ति एवम उसके परिवार को सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। धन और समृद्धि: गाय में धन की देवी लक्ष्मी मां का वास माना गया है, इसलिए गोदान से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख- शांति , वैभव एवं समृद्धि आती है। अतः कार्तिक मास में गौ दान अवश्य करना चाहिए।

