मुंबई । महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने  अपने बिल्कुल नए मॉड्यूलर, मल्टी-एनर्जी एनयू  आईक्यू  प्लेटफॉर्म का अनावरण किया, जो एसयूवी की एक नई श्रृंखला का आधार बनेगा। कंपनी ने इस नए प्लेटफॉर्म पर आधारित चार शानदार कॉन्सेप्ट दिखाकर अपने अगली पीढ़ी के उत्पादों की एक झलक पेश की।

इस क्रांतिकारी एनयू  आईक्यू प्लेटफॉर्म का जन्म महिंद्रा की ऑटोमोटिव रणनीति से हुआ है, जिसमें ऐसे उत्पाद बनाए गए हैं जो मोबिलिटी के नियमों को फिर से लिखते हैं और ग्राहकों को समझौता करने से मुक्त करते हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, आर. वेलुसामी ने कहाकि एनयू  आईक्यू वैश्विक स्तर पर महिंद्रा एसयूवी के भविष्य के लिए एक रणनीतिक खाका है। इसकी मॉड्यूलर, मल्टी-एनर्जी वास्तुकला के साथ, यह हमें अपने एसयूवी डीएनए के प्रति सच्चे रहते हुए कई 'टॉप हैट्स' और 'पावरट्रेन' पर नवाचार करने की सुविधा देता है।