भारत सभी गुजराती समाज को एक छत्र के नीचे लाने का लिया संकल्प : संजय पटेल

भोपाल। अखिल भारत गुजराती समाज की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक भोपाल गुजराती समाज भवन में अध्यक्ष संजय भाई पटेल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उपस्थित विशेष रूप से विभिन राज्यों के पदाधिकारी ने अपने -अपने समाज के कार्यकलापों की जानकारी दी । बैठक की शुरुआत प्रभु प्रार्थना और स्वर्गीय सदस्य को श्रद्धांजलि अर्पण करके हुई।
इस दरमियान अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संजय भाई पटेल ने बताया कि समाज की उन्नति किस तरह से होनी चाहिए और समाज में जो व्यवहार हो पारदर्शी होना चाहिए। समाज का उत्कर्ष किस तरह से हो उसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत के सभी गुजराती समाज के लोगों को एक छत के नीचे लाने का संकल्प लिया और कहा कि अखिल भारत गुजराती समाज इस पहल के लिए पुरजोर कोशिश करेगा और उन्होंने अपील की, कि समाज के लोग सभी समाज के लोगों को प्रेरित करें।

- संचालक मंडल की मीटिंग साल में दो बार और कार्यकारिणी की मीटिंग साल में एक बार
संजय पटेल ने देशभर के सभी गुजराती भाई अखिल भारत गुजराती समाज से जोड़कर और गुजरात गवर्नमेंट का जो एनआरजि डिपार्टमेंट है उसके साथ किस तरह से संलग्न किया जाए इस संदर्भ में जानकारी साझा की। संजय पटेल ने बताया कि अखिल भारत गुजरात की संचालक मंडल की मीटिंग साल में दो बार और कार्यकारिणी की मीटिंग साल में एक बार होनी चाहिए। समाज के लोगों को किस तरह से स्वास्थ्य, शैक्षणिक, व्यवसायिक और सामाजिक रूप से जोड़ा जाए इस बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी।

- नए मेंबर और किए गए कार्य की विस्तृत जानकारी दी
अखिल भारत गुजराती समाज के सचिव महामंत्री नीलेश भाई शाह ने सदस्यों के सामने उनका संगठन के अध्यक्ष की मंशा रखी। जिसमें उन्होंने नए मेंबर और आज तक नई कमेटी ने जो-जो कार्य किए उसकी विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात कोषाध्यक्ष मनोज भाई झा ने पिछले एकाउंट्स का वाचन किया और उसके लिए सदस्यों से मंजूरी ली, साथ ही भारत से आए हुए विविध राज्यों से पदाधिकारी अध्यक्ष सेक्रेटरी ने अपने- अपने विचार रखें।
- बैठक में विभिन्न राज्यों से आए गुजराती समाज के लोग
विभिन्न राज्यों से पदाधिकारियों में बेंगलुरु से अर्जुन भाई पटेल, नागपुर से मोहन भाई दीवानी, हैदराबाद से जिग्नेश भाई गोकाणी, अकोला से हेमेंद्र भाई राज्यगुरु, नासिक से महेंद्र भाई मजीठिया, कोलकाता से हरीश भाई सोनी एवं राजेश भाई वाघनी, गोवा से श्रीमती अर्चना बेन शाह ऐसे विविध जगह से महानुभाव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नासिक से आए महेंद्र भाई मजीठिया किया और आभार दर्शन हरीश पाटीदार ने किया।

- सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती सेलिब्रेट का आग्रह
कार्यक्रम में पुणे से आए भारत भारती के विनय पत्रले एवम संजय भाई दुंगरानी ने आग्रह किया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बतायाकि 31 अक्टूबर 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 की शार्ध शताब्दी महोत्सव है तो पूरे भारतवर्ष के 150 शहरों में सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती को अच्छी तरह से सेलिब्रेट करना चाहिए। उनके इस आग्रह को अखिल भारत गुजराती समाज की कमेटी ने स्वीकृति दी और अपना सहयोग देने का वचन दिया । अखिल भारत गुजराती समाज के राष्टीय अध्यक्ष संजय पटेल एवं इस कार्यक्रम को समाज के उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों के द्वारा सराहा गया ।

