एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
आज ओप्पो इंडिया ने भारत में ओप्पो के14एक्स 5जी के लॉन्च के साथ अपनी के-सीरीज़ की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाया। यह स्मार्टफोन पॉवर, परफॉर्मेंस और स्मूथनेस के लिए डिज़ाईन किया गया है। यह ओप्पो के पूरा दिन बेफिक्र उपयोग के वादे के साथ आता है।

विद्यार्थियों, नौकरी की शुरुआत करने वालों, गेमर्स और किफायत पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया ओप्पो के14एक्स 5जी भारी उपयोग के साथ भी लंबे समय तक चलता है। यह रियल-टाईम मल्टीटास्किंग के साथ यूज़र्स को पूरा दिन केंद्रित और कनेक्टेड रहने में समर्थ बनाता है।


गोल्डी पटनायक, हेड ऑफ कम्युनिकेशंस, ओप्पो इंडिया ने कहा ओप्पो के सीरीज़ भारत में लाखों ग्राहकों को बहुत पसंद आई है। यह किफायती मूल्य में लगातार विश्वसनीय परफॉर्मेंस, लंबे समय तक पॉवर और स्मूथ दैनिक अनुभव प्रदान करती है। ओप्पो के14एक्स 5जी के सीरीज़ की विरासत को आगे बढ़ा रहा है। यह एक ऐसा स्मार्टफोन है, जो वास्तविक परिस्थितियों में पूरे दिन लगातार इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए बनाया गया है। के14एक्स स्मूथनेस पर हमारा फोकस प्रदर्शित करता है। यह लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लगातार पॉवर प्रदान करता है। यह क्वालिटी और मजबूत आफ्टर-सेल्स ईकोसिस्टम की ओप्पो की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। यह डिवाईस यूज़र्स को बिना धीमी पड़े पूरे दिन लगातार सपोर्ट प्रदान करने के लिए बनाई गई है।


अंशुमन भट्ट, हेड ऑफ ई-कॉमर्स ने कहा ओप्पो के14एक्स 5जी के लॉन्च के साथ हम यूज़र्स को के-सीरीज़ में भरोसेमंद पॉवर और एक लंबा समय तक चलने वाला स्मार्टफोन पेश कर रहे हैं। यह दैनिक इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। के14एक्स जबरदस्त बैटरी, स्मूथ सिस्टम परफॉर्मेंस और रिफाईंड डिज़ाईन पेश करता है। यह स्मार्टफोन के सुगम अनुभव के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है। ग्राहक आज से ओप्पो के14एक्स को हमारे ई-कॉमर्स पार्टनर्स के माध्यम से प्रिबुक कर सकते हैं। हम भारत में ग्राहकों को यह नया स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए उत्साहित हैं।
ओप्पो के14एक्स 5जी के 4जीबी$128जीबी वैरिएंट का मूल्य 14,999 रुपये और 6जीबी$128जीबी वैरिएंट का मूल्य 16,999 रुपये है। यह 16 फरवरी, 2026, दोपहर 12 बजे से ओप्पो ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। यह दो रंगों, आईसी ब्लू और प्रिज़्म वॉयलेट में आएगा। ओप्पो के14एक्स 5जी की प्रि-बुकिंग आज से शुरू होगी, जिससे यूज़र्स को यह डिवाईस खरीदने का अवसर समय से पहले ही मिल जाएगा। सेल के दिन इस स्मार्टफोन के 4जीबी और 6जीबी वैरिएंट्स पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट और चुनिंदा बैंक ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके साथ 3 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है। इस प्रकार सेल के दिन ये स्मार्टफोन क्रमशः 13,499 रुपये और 15,499 रुपये में उपलब्ध होंगे।