हर सफर के लिए बेहतरीन, फोक्सवैगन की वर्सटाइल लक्ज़री एसयूवी 'Tayron R-Line' भारत में दाखिल, शुरूआती कीमत सिर्फ ₹46.99* लाख
इसमें दमदार 2.0 L TSI evo4 पेट्रोल इंजन है, जो 204 PS की पावर और 320 NM का टॉर्क जनरेट करता है।
एवीएस न्यूज. मुंबई
फोक्सवैगन इंडिया ने अपनी नई लग्जरी SUV Tayron R-Line की शुरूआती कीमत ₹46,99,000 (एक्स-शोरूम) घोषित कर दी है। यह कार उन भारतीय ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो उनकी लाइफस्टाइल और महत्वाकांक्षाओं से मेल खाती हो। शानदार डिज़ाइन, दमदार परफॉरमेंस, इस्तेमाल में आसान, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और बेमिसाल आराम के साथ, SUV Tayron R-Line आपकी हर उम्मीद और ज़रूरत को पूरा करने के लिए तैयार है।
अपने दमदार R-Line स्टाइल और शानदार इंटीरियर के साथ, यह कार फोक्सवैगन के खास डिज़ाइन डीएनए की पहचान है। यह न सिर्फ लक्ज़री देती है, बल्कि रोज़ाना इस्तेमाल के लिए भी उतनी ही आरामदायक है। अपनी बेहतरीन इंजीनियरिंग, ज़बरदस्त परफॉरमेंस और सादगी भरी खूबसूरती के साथ, यह हर सफर के लिए फिट SUV उन खास खूबियों को दर्शाती है जिनके लिए फोक्सवैगन दुनिया भर में मशहूर है।
शुरूआती, एक्स-शोरूम कीमत
Tayron R-Line 46,99,000 रूपए
अतिरिक्त विवरण - II
कार का आकार
लंबाईXचौड़ाईXऊंचाई 4792 मिमी x 1866 मिमी x 1665 मिमी
व्हीलबेस 2789 मिमी
लॉन्च के अवसर पर फोक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, नितिन कोहली ने कहा, “Tayron R-Line हमारी उस सोच का प्रतीक है, जिसके तहत हम ऐसी शानदार प्रीमियम कारें बनाना चाहते हैं जो ग्राहकों की ज़िंदगी में सही मायने में वैल्यू जोड़ती हैं। यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जो लक्ज़री के साथ-साथ दमदार परफॉरमेंस को भी अहमियत देते हैं और अपनी आधुनिक सोच के हिसाब से गाड़ी चुनना चाहते हैं। Tayron R-Line के ज़रिए हम भारत में बेहतरीन परफॉरमेंस वाले ग्लोबल प्रोडक्ट्स लाने और ब्रांड की मौजूदगी को और मज़बूत करने के अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।”
अपनी आकर्षक कीमत और खास R-Line अंदाज़ के साथ, Tayron R-Line भारत में फोक्सवैगन को एक प्रीमियम ब्रांड के रूप में और मजबूत बनाती है। यह SUV आधुनिक भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसमें पावर, लक्ज़री और ग्लोबल डिज़ाइन का बेहतरीन तालमेल है। Tayron R-Line सात शानदार रंगों में उपलब्ध है, जो ग्राहकों को अपनी पसंद और स्टाइल चुनने का भरपूर मौका देते हैं: डॉल्फिन ग्रे मेटैलिक, ऑयस्टर सिल्वर मेटैलिक, अल्ट्रावॉयलेट मेटैलिक, सिप्रेसिनो-ग्रीन मेटैलिक, नाइटशेड ब्लू मेटैलिक, ग्रेनेडिला ब्लैक मेटैलिक, ओरिक्स व्हाइट मदर-ऑफ-पर्ल इफेक्ट।

