सैमसंग सीईएस करेगा नए एआई-कनेक्टेड लिविंग लाइनअप का प्रदर्शन
मुख्य मॉडलों में अपग्रेडेड बीस्पोक एआईएयरड्रेसर, बीस्पोक एआईलॉन्ड्री कॉम्बो, विंडफ्री एयर कंडीशनर और बीस्पोक एआईजेट बॉट स्टीम अल्ट्रा रोबोट वैक्यूम शामिल हैं
एवीएस न्यूज .भोपाल
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने सीईएस 2026 में होने वाले अपने आगामी शोकेस की घोषणा की। सीईएस 2026 का आयोजन 6 से 9 जनवरी तक लास वेगास, नेवाडा में होगा। सीईएस में कंपनी घरेलू जीवन (होम लिविंग) को बेहतर बनाने वाले कई नए प्रोडक्ट्स दिखाएगी, जो एआई से चलने वाली विशिष्ट देखभाल और ताकतवर हार्डवेयर की मदद से काम करेंगे।
कंपनी अपने बीस्पोक एआई लिविंग अप्लायंस लाइनअप को और स्मार्ट फैब्रिक केयर, सहज टेम्परेचर कंट्रोल और ज्यादा सुविधाजनक क्लीनिंग एक्सपीरियंस से और बेहतर बना रही है। इन सबको इसके उपकरणों के बीच सही तालमेल बिठाकर यूजर की लाइफस्टाइल के मुताबिक तैयार किया गया है। पेश किये गए नए प्रोडक्टट्स में अपग्रेडेड बीस्पोक एआई एयरड्रेसर, बीस्पोक एआई लॉन्ड्री कॉम्बो, बीस्पोक एआई विंडफ्री प्रो एयर कंडीशनर और फ्लैगशिप बीस्पोक एआई जेट बॉट स्टीम अल्ट्रा रोबोट वैक्यूम शामिल हैं।
कंपनी के हेड जेओंग सेउंग मून ने कहाकि इस साल लिविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए, हम अपने अपग्रेडेड एयर ड्रेसर, लॉन्ड्री कॉम्बो और विंडफ्री एयर कंडीशनर को पेश कर रहे हैं, जो ग्राहकों से मिले फीडबैक को ध्यान में रखकर और हमारी सालों की आरएंडडी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करके बनाए गए हैं। हम अपने निरंतर इनोवेशन से यूजर्स के उपकरणों से किये जाने वाले रोजमर्रा के काम को आसान बना रहे हैं।

