Amazon.in ने भारत के सबसे बड़े ब्यूटी स्टोर के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत की – 2026 में 100 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स जोड़ने की तैयारी
साल 2026 में लॉन्च होने वाले प्रमुख ब्रांड्स में डॉल्से एंड गब्बाना, लॉरा मर्सिए, एलेमिस, अर्बन डिके, अवेद, ला रोश पोसे, बायोडांस, यूसेरिन, पॉलाज़ चॉइस, रीफ्स, अनेसा और कई अन्य शामिल हैं।
• टियर-2 और टियर-3 शहरों में प्रीमियम ब्यूटी की मांग तेजी से बढ़ रही है; कुल मांग का 50% से अधिक हिस्सा अब त्रिशूर,
देहरादून, पटियाला, गुवाहाटी और कोल्हापुर जैसे शहरों और कस्बों से आ रहा है।
• अमेज़न इंडिया ने प्रीमियम ब्यूटी सेगमेंट में सालाना 1.5 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की है।
एवीएस न्यूज . बेंगलुरु
भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ब्यूटी स्टोर Amazon.in ने आज अपने प्रीमियम ब्यूटी सिलेक्शन के विस्तार की घोषणा की है। इसके तहत साल 2026 में Amazon.in पर 100 से अधिक नए ब्रांड्स लाइव होने के लिए तैयार हैं—जिनमें डॉल्से एंड गब्बाना, लॉरा मर्सिए, एलेमिस, अर्बन डिके, अवेद, ला रोश पोसे, बायोडांस, यूसेरिन, पॉलाज़ चॉइस, रीफ्स, अनेसा जैसे नाम शामिल हैं। भारत भर में इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड्स की बढ़ती मांग को देखते हुए, इस साल होने वाले नए लॉन्चेस में जापानी, ऑस्ट्रेलियाई, फ्रेंच ब्यूटी और मिडिल ईस्टर्न फ्रेगरेंस ब्रांड्स जैसे अनेसा, कोकेबाना, मिस्टिकेयर, गोट सोप्स, कांस, वन लीफ और अन्य भी शामिल होंगे। इस जुलाई होने वाले प्राइम डे में ग्राहक Amazon.in पर वैश्विक और घरेलू प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स के ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर रोमांचक नए लॉन्च, शानदार ऑफर्स और धमाकेदार डील्स का लाभ उठा सकेंगे।
सिद्धार्थ भगत, डायरेक्टर - ब्यूटी, अमेज़न इंडिया ने कहा, "भारत का ब्यूटी उद्योग अब सिर्फ उपलब्धता के आधार पर खरीदारी करने के बजाय, वैश्विक ब्यूटी ट्रेंड्स की बढ़ती समझ के कारण अधिक सोच-समझकर और नई चीज़ें तलाशने वाली खरीदारी की ओर बढ़ रहा है। अमेज़न ब्यूटी पर हमें प्रीमियम ब्यूटी सेगमेंट में 1.5 गुना की सालाना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसमें के-ब्यूटी और फ्रेंच फार्मेसी ब्रांड्स की मांग सालाना आधार पर लगभग दोगुनी हो गई है। प्रीमियम ब्यूटी की 50% से अधिक मांग अब टियर-2 और टियर-3 शहरों जैसे त्रिशूर, देहरादून, पटियाला, गुवाहाटी और कोल्हापुर से आ रही है। जहां हमने ग्राहकों की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने उत्पादों की रेंज का विस्तार करने में निवेश किया है, वहीं हम तेज़ डिलीवरी पर भी समान रूप से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारत के शीर्ष 100 शहरों में अब लगभग आधे ब्यूटी ऑर्डर उसी दिन या अगले दिन ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं, जिससे देशभर के ग्राहकों के लिए ब्यूटी उत्पादों की पहुंच और आसान हो रही है। यह इस बात का पुख्ता संकेत है कि प्रीमियम ब्यूटी की चाहत अब पूरे भारत में गहराई तक पहुंच चुकी है।
हमारा ध्यान भरोसेमंद ब्रांड्स के विस्तृत कलेक्शन और एआई-संचालित शॉपिंग टूल्स के जरिए प्रीमियम ब्यूटी को और अधिक सुलभ बनाने पर है, ताकि ग्राहक अधिक आत्मविश्वास के साथ प्रॉडक्ट्स तलाश सकें और उन्हें खरीद सकें।" और देश में सबसे अधिक ब्यूटी ग्राहकों और हर वर्ष हमारे ब्यूटी ग्राहक आधार में लगातार डबल डिजिट वृद्धि के साथ, हम Amazon.in पर ब्यूटी कैटेगरी के भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
वैश्विक ब्यूटी ट्रेंड्स को मिला भारत में नया घर
आज भारत के ग्राहक हर कैटेगरी में ग्लोबल ब्यूटी प्रॉडक्ट्स को अपना रहे हैं। के-ब्यूटी—जिसमें 'ग्लास स्किन रूटीन' और 'बैरियर-रिपेयर फॉर्मूलेशन' जैसे कोरियन स्किनकेयर प्रॉडक्ट्स शामिल हैं—और फ्रेंच फार्मेसी ब्रांड्स जैसे सेरावी, अवीन, ड्यूक्रे, एम्ब्रियोलिस और उरियाज ने Amazon.in पर सालाना लगभग 2 गुना की बढ़त दर्ज की है। यह क्लिनिकली प्रमाणित स्किनकेयर के प्रति बढ़ती मांग को दर्शाता है। सोशल मीडिया के जरिए खोजे जाने वाले मिडिल ईस्टर्न फ्रेगरेंस जैसे रसासी, अहमद अल मगरिबी, अरबियात और लत्ताफ़ा में लंबे समय तक टिकने वाले 'ऊद' और 'अत्तर' की पसंद के कारण सालाना लगभग 3 गुना की वृद्धि देखी गई है। नए और उभरते हुए सेग्मेंट्स और भी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसमें डी2सी हेयरकेयर ब्रांड्स में 2.5 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जो प्रीमियम और रूटीन-आधारित खपत की ओर एक स्पष्ट बदलाव का संकेत है।
पुरुषों की ग्रूमिंग का बढ़ता दायरा
Amazon.in पर प्रीमियम मेन्स ग्रूमिंग में भी मजबूत रफ्तार देखी जा रही है, क्योंकि पुरुष अब ज्यादा व्यापक ग्रूमिंग रूटीन अपना रहे हैं। मल्टी-ग्रूमर्स, ऑल-इन-वन ग्रूमिंग किट्स और बॉडी ग्रूमर्स सभी में शानदार ग्रोथ दिख रही है, जिसमें प्रीमियम सेगमेंट सालाना 2.5 गुना से अधिक बढ़ा है। अमेज़न का समर्पित 'मेन्स ग्रूमिंग स्टोर' और 'नो शेव नवंबर' जैसे खास मौके व इन्फ्लुएंसर पार्टनरशिप्स लगातार नए ग्राहकों को इस कैटेगरी से जोड़ रहे हैं।
प्रौद्योगिकी-संचालित खोज
ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की खरीदारी स्किन टाइप, इंग्रीडिएंट्स, त्वचा की समस्याओं और व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करती है—और अमेज़न इसे ढूंढना बेहद आसान बना रहा है। रूफस, अमेज़न का जेनरेटिव एआई-संचालित शॉपिंग असिस्टेंट, ग्राहकों को इंग्रीडिएंट्स की तुलना करने और पर्सनलाइज्ड प्रॉडक्ट सुझाव देने में मदद करता है। ग्राहक पूछ सकते हैं, “सूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए
सबसे अच्छा प्रीमियम मॉइस्चराइज़र कौन-सा है?” या “मेरी स्किन के लिए सबसे अच्छा प्रीमियम सीरम कौन-सा है?” इसके अलावा, अमेज़न लेंस एआई विजुअल सर्च की सुविधा देता है, जिससे ग्राहक केवल फोटो अपलोड करके प्रॉडक्ट्स ढूंढ सकते हैं। वर्चुअल ट्राई-ऑन और स्किनकेयर एडवाइजर जैसे फीचर्स ग्राहकों को उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और चिंताओं के आधार पर बेहतर ब्यूटी चॉइस चुनने में मदद करते हैं।
ग्राहक amazon.in/beauty पर जाकर ब्यूटी उत्पादों की विस्तृत रेंज देख सकते हैं।






