भोपाल।  राजधानी के ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े दो पहिया और चार पहिया वाहन विक्रेता यानी डीलरों की संस्था फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन मध्यप्रदेश ( फाडा) के अध्यक्ष आशीष पांडे और उपाध्यक्ष विशाल जौहरी ने कहाकि मोदी सरकार ने  इस दिवाली जनता को मिलेगा दिवाली का 'डबल तोहफा' देने जा रही है  टैक्स को रिव्यू करके। पीएम मोदी की घोषणा के अनुसार दिवाली के पहले अब जीएसटी के सिर्फ दो स्लैब होगी। अगर मोदी सरकार ने इसे फलीभूत कर दिया तो  रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली कई चीजों पर से टैक्स घटेगा । जिससे उपभोक्ताओं, एमएसएमई और छोटे कारोबारियों को फायदा होगा। 


इसके साथ ही नई टैक्स सिस्टम के तहत दोपहिया और छोटी कारों पर जीएसटी को 28 परसेंट से घटाकर 18 परसेंट किया जा सकता है। इससे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को काफी मदद मिलेगी, जिसकी बिक्री में हाल के दिनों में गिरावट देखी गई है। साल 2025 की शुरुआत भले ही ऑटो इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद नहीं रही, लेकिन हो सकता है कि जीएसटी में कटौती से उन्हें फायदा पहुंचे। पांडेय ने कहाकि इस साल सिवाय ट्रैक्टर के बाकी सभी गाड़ियों की बिक्री कम हुई है। दोपहिया गाड़ियों की बिक्री में 4 परसेंट की गिरावट आई है। कारों की बिक्री में भी 1 परसेंट की गिरावट आई है, जबकि कमर्शियल व्हीकल्स स्थिर रहे। 


 
जीएसटी में कटौती से बढ़ सकती है मांग
फाडा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष आशीष पांडेय ने कहाकि अगर सरकार योजना के अनुसार जीएसटी में कटौती करती है, तो इससे दोपहिया और छोटी कारें ज्यादा किफायती हो सकती हैं। ऐसे में फेस्टिव सीजन के दौरान लोग कीमत कम होने से गाड़ी खरीदने के लिए प्रोत्साहित होंगे। ऐसे में दोपहिया वाहनों, छोटी कारों और कमर्शियल व्हीकल्स सहित पूरे ऑटो सेक्टर में डिमांड बढ़ सकती है।  उपाध्यक्ष विशाल जौहरी ने कहाकि  ग्राहक इस दिवाली बाइक या कार खरीदते समय अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं।  चूंकि फेस्टिव सीजन के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदारी की प्लानिंग बनाते हैं। ऐसे में कीमतों में गिरावट से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज को फायदा मिलेगा।