.भोपाल । मध्यप्रदेश स्माल स्केल इंडस्ट्रीज आर्गेनाइजेशन की 65वीं वार्षिक साधारण सभा हुई। वार्षिक साधारण सभा में वर्ष 2025-27 के लिए चुनाव के परिणामों की जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी आरजी द्विवेदी एवं मनोज झा ने साझा की। चुनाव अधिकारी ने कार्यकारिणी समिति में 9 राज्य स्तरीय पदाधिकारी की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष सुबोध कुमार जैन (जबलपुर), उपाध्यक्षद्वय मंजीत सिंह चावला (खरगोन), सुधीर कुमार मिश्रा (कटनी), महासचिव  विपिन कुमार जैन (भोपाल), सचिवद्वय सुनील भार्गव (भोपाल) तथा सैयद फरीद (बुरहानपुर), कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार मित्तल (ग्वालियर), संयुक्त सचिवद्वय राजीव अग्रवाल (मंडीदीप) तथा प्रदीप मित्तल (विदिशा) तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 13 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 13 क्षेत्रीय संयुक्त सचिव तथा 20 कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।  
 बैठक में विपिन कुमार जैन, निवृत्तमान अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 1960 से यह संस्था प्रदेश में एमएसएमई के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। लघु उद्योगों की विपणन समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से लघु उद्योग निगम की स्थापना से लेकर आज कार्यशील जिला स्तरीय से लेकर राज्य स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड का गठन हो या शासकीय निर्णयों में भागीदारी संस्था की महत्पपूर्ण भूमिका रही है। मुझे यह बताते हुये गर्व है कि, आज हम करीब 50 जिलों में संस्था का प्रतिनिधित्व कर रहे है। उद्योग के प्रत्येक क्षेत्र चाहे वो खाद्य आधारित हो, इंजीनियरिंग हो, फार्मा क्षेत्र हो, आईटी सेक्टर हो, और ऐसे करीब 20 क्षेत्रों को हम अपनी सेवायें प्रदान कर रहे हैं। राष्ट्र की करीब 50 औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्थानों से संस्था का निरंतर संपर्क है तथा प्रदेश की करीब ऐसी ही 60 संस्थान संस्था के संपर्क में है, जिसके माध्यम से हम एमएसएमई की आवश्यकताओं की पूर्ति करने का प्रयास करते है।

- तीन उपलब्धियां अपने कार्यकाल में प्राप्त करने की मंशा : सुबोध 
इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष सुबोध कुमार जैन ने कहा कि मैं इस 65 वर्ष पुरानी संस्था की अध्यक्षता करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं। तीन उपलब्धियां अपने कार्यकाल में प्राप्त करने की मंशा है। पहली- प्रदेश की प्रत्येक एमएसएमई तक इस संस्था को पहुंचाना। दूसरी- शासन के साथ बैठकर प्रदेश में एमएसएमई के विकास को आगे बढ़ाना। एक सुदृढ़ सेतु का कार्य करना और तीसरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करते हुए एमएसएमई की भागीदारी 60 प्रतिशत से ज्यादा करना जो आज करीब 30 प्रतिशत है।
- एमएसएमई के विकास एवं आर्गेनाइजेशन को शासन के सहयोग की आपेक्षा :  सुनील 
महासचिव सुनील भार्गव ने प्रदेश के एमएसएमई के विकास एवं आर्गेनाइजेशन को शासन के सहयोग की आपेक्षा जताई । तत्पश्चात आर्गेनाइजेश वर्ष 2024-25 की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुतीकरण किया गया तथा अंकेक्षिक आय-व्यय पत्रक एवं बैलेंस शीट  का प्रस्तुतीकरण मुकेश कुमार मित्तल कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया तथा स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही आगामी वर्ष 2025-26 के लिए मेसर्स बीसीपी जैन एंड कंपनी को अंकेक्षक नियुक्त के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी आरजी द्विवेदी एवं चुनाव अधिकारी मनोज झा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।