सेवा भारती गांधी आश्रम छात्रावास एवं प्रशिक्षण केंद्रों का लोकार्पण, दानदाताओं का सम्मान
एवीएस न्यूज . भोपाल
सेवा भारती द्वारा संचालित वनवासी एवं दिव्यांग बालक छात्रावास, गांधी आश्रम में जीव सेवा संस्थान के सहयोग से कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, जैगवार कंपनी के सहयोग से प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र तथा श्री पुष्प हरि मिरचंदानी ट्रस्ट के सहयोग से ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए स्थापित सोलर पैनल का लोकार्पण एवं दानदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय श्री दुर्गा दास उइके ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनजातीय एवं अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षा के साथ कौशल प्रशिक्षण देना समय की आवश्यकता है। सेवा भारती द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सेवा भारती वर्षों से समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए समर्पित भाव से सेवा कार्य कर रही है। सेवा भारती महानगर के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ते हैं और जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
इस अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित मोहन नागर (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त), सेवा भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष राज नारायण अग्निहोत्री तथा महानगर संयोजक करण सिंह कौशिक सहित अनेक बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। सेवा भारती के मीडिया प्रभारी भगवान दास ढालिया ने बताया कि सेवा भारती का उद्देश्य वंचित एवं अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षा, संस्कार और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम में जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारमानी, समाजसेवी सुनील मेवानी, ईश नारायण शर्मा, दुर्वेश मालवीय,मनीष पटेल, सत्येंद्र अग्रवाल, महेश चंद्र गर्ग गांधी, अमजद खान, मुन्नालाल सारोठिया, सौरभ गंगारमानी, विजय गुप्ता, शशांक कोठारी, श्रद्धा दीदी, पराग शर्मा सहित 21 दानदाताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव मनोज सोनी ने किया तथा अंत में अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

