नई दिल्ली। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स नेअपने गैलेक्सी बड्स लाइनअप में नया सदस्य गैलेक्सी बड्सथ्री  एफई लांच करने की घोषणा की। कंपनी का उद्देश्य है कि और अधिक लोगों तक ऑडियो इनोवेशन पहुंचाया जाए।

गैलेक्सी बड्सथ्री एफई को प्रीमियम फीचर्स और किफायती दाम पर तैयार किया गया है। इनमें शामिल हैं- आइकॉनिक ब्लेड डिजाइन, अपग्रेडेड ऑडियो परफॉर्मेंस और गैलेक्‍सी एआई क्षमताएँ, जो इन्हें गैलेक्सी इकोसिस्टम से और भी मजबूती से जोड़ती हैं।    

  इसमें नया “ब्लेड” स्टेम डिज़ाइन है और बेहतर माइक परफॉर्मेंस देता है। यह मॉडल Active Noise Cancellation (ANC), बेहतर Crystal Clear Call तकनीक और Galaxy AI फीचर्स जैसे लाइव ट्रांसलेशन, Gemini AI सपोर्ट और Hands-Free कमांड (“Hey Google” आधारित) भी उपलब्ध कराता है। इसकी बैटरी लाइफ भी प्रभावशाली है एक बार चार्ज करने पर ANC ऑफ होने पर 8.5 घंटे संगीत सुनने, और केस समेत 30 घंटे तक चलने वाली बैटरी।