●       अल्ट्रा झक्कास पर मराठी भाषा में फिल्में, नाटक, डब किया गया दक्षिण भारतीय एवं हॉलिवुड मनोरंजन, संगीत आदि उपलब्ध हैं, जिनकी अवधि 4,000 घंटे से अधिक है।   
       ●       इस साझेदारी का संचालन अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा, जो भारतीय मनोरंजन के क्षेत्र में 40 साल से अधिक पुराना ब्रांड है।
●       टाटा प्ले बिंज पर अब अल्ट्रा प्ले और अल्ट्रा झक्कास के साथ 36 ओटीटी ऐप्स की सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे यह मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प बन गया है।

 

एवीएस न्यूज.मुम्बई  
 भारत में एक ही जगह सबसे ज्यादा व्यापक मनोरंजन प्रदान करने के अपने उद्देश्य के अंतर्गत टाटा प्ले बिंज ने ओटीटी सेवाओं के अपने संग्रह में अल्ट्रा प्ले और अल्ट्रा झक्कास को शामिल कर लिया है। इस साझेदारी से हिंदी और मराठी भाषाओं में मनोरंजन सेवाओं के लिए टाटा प्ले की स्थिति मजबूत हुई है। यह देश में विभिन्न भाषाओं में मनोरंजन प्राप्त करने के इच्छुक ग्राहकों के लिए बेहतरीन पेशकश है।
अल्ट्रा प्ले हिंदी भाषा की ओटीटी सेवा है, जिसका संचालन अल्ट्रा मीडिया प्राईवेट लिमिटेड करते हैं। इस पर पुरानी फिल्में उपलब्ध हैं, जिनकी कुल अवधि 5,000 घंटे से अधिक है। साथ ही, भारतीय फिल्म उद्योग की सात प्रमुख वाणिज्यिक शैलियों में 1,800 से अधिक शीर्षक भी उपलब्ध हैं। साल 1943 से लेकर आज तक की लोकप्रिय हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज़, दक्षिण भारत की लोकप्रिय फिल्मों और हिंदी में डब की गई हॉलिवुड फिल्मों के साथ अल्ट्रा प्ले भारत और विश्व में 600 मिलियन से अधिक दर्शकों को उनकी पसंद की सेवा प्रदान करता है। इस पर उपलब्ध मुख्य फिल्में हैं, क्रिश, गदर एक प्रेम कथा, दबंग, कहो ना प्यार है, 3 ईडियट्स, टॉयलेट एक प्रेम कथा, अंदाज अपना अपना, गजनी और गुरु दत्त, राज कपूर एवं राजेश खन्ना की पुरानी फिल्में।
अल्ट्रा मीडिया की मराठी भाषा की ओटीटी सेवा, अल्ट्रा झक्कास मराठी संस्कृति के लिए समर्पित है। इस पर मराठी भाषा में 4,000 घंटे से अधिक समय का मनोरंजन उपलब्ध है। 1,500 से अधिक शीर्षक देखे जा सकते हैं, जिनमें लोकप्रिय मराठी फिल्में, नाटक, ओरिज़नल्स, दक्षिण भारत और हॉलिवुड की डब की गई फिल्में, बच्चों का मनोरंजन, संगीत और टीवी शो शामिल हैं। हर हफ्ते एक नई पेशकश के साथ, अल्ट्रा झक्कास मराठी कहानियों और कला को आगे बढ़ा रहा है। बैटर हाफ ची लव स्टोरी, जिलेबी, एक दाव भूतचा, पुरस्कार विजेता वेब सीरीज़ आईपीसी, सौभाग्यवती सरपंच आदि पूरे विश्व के दर्शकों तक पहुँच रही हैं। 2025 में अल्ट्रा प्ले और अल्ट्रा झक्कास पर 800 घंटे से अधिक का नया कंटेंट जोड़ा गया है, जिसमें 250 फिल्में, 7 वेब सीरीज़ (जिनमें 2 ओरिजिनल्स शामिल हैं) और लोकप्रिय टीवी शोज़ के 900 से अधिक एपिसोड शामिल हैं।
इस साझेदारी के साथ टाटा प्ले बिंज पर और अधिक भाषाएं एवं शैलियाँ उपलब्ध हुई हैं, जिससे भारत के सबसे अधिक समावेशी ओटीटी संग्रह मंच के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है। टाटा प्ले बिंज पर 36 ऐप्स एक ही जगह उपलब्ध हैं। ये दोनों ऐप अब टाटा प्ले बिंज ऐप पर उपलब्ध हो गए हैं, जिससे ग्राहकों को इन्हें देखने का सुगम और संगठित अनुभव प्राप्त होगा।
इस साझेदारी के बारे में पल्लवी पुरी, चीफ कमर्शियल एवं कंटेंट ऑफिसर, टाटा प्ले ने कहा, ‘‘2025 में टाटा प्ले ने लगातार अपना संग्रह बढ़ाया है। हम भारत के व्यापक मनोरंजन को एक ही मंच पर लेकर आए हैं। अल्ट्रा प्ले और अल्ट्रा झक्कास हिंदी और मराठी भाषा के मनोरंजन में हमें और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। हमारे दर्शकों को विभिन्न सांस्कृतिक फिल्में, शो और वेब सीरीज़ देखने को मिलेंगी। टाटा प्ले बिंज पर हम भारत की विभिन्न भाषाओं और रचनात्मक विविधता के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि हर दर्शक को मनोरंजन का सबसे सुगम अनुभव प्राप्त हो।’’
अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राईवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, सुशील कुमार ने कहा, ‘‘अल्ट्रा प्ले और अल्ट्रा झक्कास 2025 से टाटा प्ले बिंज पर उपलब्ध हो गए हैं। यह एक सुगम मंच पर बेहतरीन हिंदी और मराठी मनोरंजन को पूरे भारत के दर्शकों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सहयोग से हमारी पहुँच का विस्तार होगा। दर्शकों को भारतीय कहानियों के साथ पुरानी फिल्मों, लोकप्रिय फिल्मों, ओरिज़नल वेब सीरीज़ और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हमारा विस्तृत संग्रह उपलब्ध होगा। हम अल्ट्रा और टाटा प्ले बिंज की साझेदारी के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह साझेदारी उच्च गुणवत्ता का क्षेत्रीय मनोरंजन उपलब्ध कराएगी, जो पूरे देश के विभिन्न दर्शकों को बहुत ही दिलचस्प और मनोरंजक अनुभव प्रदान करेगा।’’
क्या आप सोच रहे हैं कि इन ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन कैसे लें? इसके लिए है टाटा प्ले बिंज। इसके माध्यम से दर्शक 30 से भी अधिक ऐप्स देख सकते हैं, जिनमें प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, ज़ी5, एप्पल टीवी+, लायंसगेट, फैनकोड, टाइम्स प्ले, अहा, सननेक्स्ट, डिस्कवरी+, बीबीसी प्लेयर, शेमारूमी, हंगामा, एपिकॉन, चौपाल, स्टेज, वेव्स, क्लिक, मनोरमामैक्स, नम्माफ्लिक्स, आईस्ट्रीम, पीटीसी प्ले, तरंग प्लस, रील्सड्रामा, प्लेफ्लिक्स, डॉक्यूबे, ट्रैवल एक्सपी, व्रॉट, एनिमैक्स, हॉलमार्क+, फ्यूज+, शॉर्ट्स टीवी, क्यूरियोसिटी स्ट्रीम, डिस्ट्रोटीवी और गेम्स शामिल हैं। इन सभी मंचों के कार्यक्रम टाटा प्ले बिंज के दर्शक एकल सदस्यता और एकल उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस द्वारा देख सकेंगे। इसके अलावा, टाटा प्ले डीटीएच ग्राहक डीटीएच चैनलों के साथ मिश्रित पैक में नेटफ्लिक्स देख सकते हैं, जबकि डीटीएच कनेक्शन वाले टाटा प्ले बिंज ग्राहक ऐड-ऑन के रूप में अमेज़न प्राइम वीडियो देख सकते हैं। दर्शक एलजी, सैमसंग और एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी, टाटा प्ले बिंज+ एंड्रॉयड सेट टॉप बॉक्स, अमेज़न फायरटीवी स्टिक के टाटा प्ले संस्करण तथा www.TataplayBinge.com पर इन सभी 30+ ऐप्स का आनंद ले सकते हैं।