RCM ने सेवा, स्वास्थ्य और संस्कार को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी ‘रूपांतरण यात्रा’ का शुभारंभ किया
भोपाल। भारत की अग्रणी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी RCM ने अपनी 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 100 दिवसीय राष्ट्रव्यापी “रूपांतरण यात्रा” की शुभारंभ करने जा रही है। यह 17,000 किलोमीटर लंबी यात्रा देशभर के गाँवों और शहरों से होकर गुज़रेगी और 25 भव्य आयोजनों के माध्यम से स्वास्थ्य, सेवा और संस्कार का संदेश फैलाएगी।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह यात्रा डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉइड और कोलेस्ट्रॉल जैसी जीवनशैली संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाएगी और ऐसे उत्पादों को बढ़ावा देगी जो इन्हें रोकने में सहायक हैं।
सेवा के क्षेत्र में यह यात्रा समाज के विभिन्न वर्गों को स्वावलंबन और उद्यमिता से जोड़कर सशक्त बनाते हुए उन्हें राष्ट्र, समाज और पर्यावरण की सेवा के लिए प्रेरित करेगी।
संस्कार के क्षेत्र में यह यात्रा लोगों को नैतिकता और मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
सन् 2000 में एकमात्र टेक्सटाइल उत्पाद से शुरू होकर आज RCM, 400 से अधिक उत्पादों के साथ 2,400 करोड़ रुपये के उद्यम में विकसित हो चुकी है, जिसे 20 लाख से अधिक सक्रिय एसोसिएट बायर्स का सहयोग प्राप्त है। इसका वितरण नेटवर्क आज 10,000 से ज़्यादा स्टोर्स के साथ मजबूती से खड़ा हैं। इस कंपनी ने यह उपलब्धि बिना किसी वेंचर कैपिटल या बाहरी निवेश के, केवल अपने एसोसिएट्स बायर्स और उपभोक्ताओं के विश्वास व समर्थन से हासिल की है।
यात्रा के दौरान, आरसीएम के 25 वर्षों के जश्न के तहत, भीलवाड़ा, सूरत, कोच्चि, गुवाहाटी, पटना और दिल्ली में छह विशेष सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शहर में प्रसिद्ध हस्तियाँ कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी और रूपांतरण यात्रा के संदेश को अपनी आवाज़ देंगी। इनमें प्रसिद्ध अभिनेता और कवि आशुतोष राणा; सम्मानित अभिनेता, पद्मश्री मनोज जोशी; राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, आशिष विद्यार्थी; अर्जुन पुरस्कार विजेता, पूर्व भारतीय फुटबालर, पद्मश्री भाईचुंग भूटिया; भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन; और प्रसिद्ध अभिनेता, पद्मविभूषण अनुपम खेर शामिल रहेंगे। इसके साथ ही जीवनशैली पर आधारित कार्यशालाएँ, महिला उद्यमिता सत्र, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी यात्रा के दौरान आयोजित किए जाएँगे।
यात्रा का मुख्य आकर्षण विशेष रूप से तैयार किया गया RCM रथ होगा, जो भारत की एकता और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक के रूप में गहरे नीले रंग में सुसज्जित होगा। दोनों ओर सुनहरे-नारंगी और नीले रंग में बने भव्य मोर आकृतियाँ, भारत के मानचित्र और अन्य कलाकृतियों के साथ अंकित होंगी। रथ पर लिखा होगा, “गाँव-गाँव, शहर-शहर, RCM की चली लहर।”
RCM के चेयरमैन तिलोक चंद छाबड़ा ने कहा, “यह यात्रा सिर्फ 25 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि भविष्य का रोडमैप भी है। हमारा सपना है कि हर भारतीय स्वस्थ, आत्मनिर्भर और मूल्यों से परिपूर्ण जीवन जिए।”
मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ छाबड़ा के अनुसार यह यात्रा देशभर के युवाओं, महिलाओं और नागरिकों को उनका जीवन बदलने का अवसर देगी। उन्होंने कहा, “RCM केवल एक व्यापार नहीं, बल्कि एक जन-अभियान है।”
सीईओ मनोज कुमार ने कहा—
“एफएमसीजी और स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रॉडक्ट से लेकर फैशन और लाइफस्टाइल तक, RCM के प्रॉडक्ट्स गर्व से ‘मेड इन इंडिया’ है और उच्च मानकों का पालन करते हुए बनाए जाते है। रूपांतरण यात्रा के माध्यम से हम करोड़ों लोगों तक पहुँच कर उन्हें सशक्त बनाना चाहते हैं, व RCM द्वारा पहले से बनाए गए सकारात्मक प्रभाव को और आगे बढ़ाते हुए स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देना चाहते हैं।”
रूपांतरण यात्रा के दौरान RCM सेवा के तहत होने वाली RCM की सामाजिक पहलों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। RCM सेवा के अंतर्गत 30,000 से अधिक रक्तदाताओं का नेटवर्क तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, नशामुक्ति कार्यक्रम और राष्ट्रीय स्तर पर मासिक धर्म स्वच्छता अभियान भी आयोजित किए गए हैं।
‘संपूर्ण शिक्षा’ पहल के अंतर्गत 1,000 केन्द्रों पर 30,000 से अधिक बच्चों को सशक्त किया गया है, जबकि ‘वृक्ष वृद्धि’ अभियान के तहत 3 लाख से अधिक वृक्ष लगाए जा चुके हैं। लाखों नागरिक ‘आदर्श नागरिक शपथ’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले चुके हैं। सेवा के अन्य प्रयासों में RCM, रसायन-मुक्त खेती का प्रचार और ‘एम्बुलेंस को रास्ता दो’ जैसे अभियानों का भी समर्थन करता है।

