एवीएस न्यूज.गुरुग्राम 


सैमसंग, भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, ने गैलेक्‍सी बुक6 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,27,990 रुपये है। सैमसंग की सबसे एडवांस्ड गैलेक्‍सी बुक सीरीज़ AI-पावर्ड प्रोडक्टिविटी को सटीक इंजीनियरिंग और संतुलित, स्लिम प्रोफाइल के जरिए नई ऊंचाइयों पर ले जाती है।

बेजोड़ परफॉर्मेंस
गैलेक्‍सी बुक6 सीरीज़ इंटेल® कोर™ अल्‍ट्रा सीरीज 3 प्रोसेसर्स द्वारा संचालित है, जो पिछले जेनरेशन की तुलना में 60% से ज्यादा तेज सीपीयू परफॉर्मेंस देता है। इससे तेज प्रोसेसिंग, सहज मल्टीटास्किंग और रिस्पॉन्सिव AI अनुभव मिलता है। इंटीग्रेटेड एनपीयू 50 TOPS तक की क्षमता प्रदान करता है, जो इमेज क्लीनअप, तुरंत अनुवाद और इंटेलिजेंट सर्च जैसी AI-संचालित टास्क को क्लाउड पर निर्भर हुए बिना तुरंत पूरा करता है। गैलेक्‍सी बुक6 अल्‍ट्रा इस अनुभव को और बेहतर बनाता है — इसमें लेटेस्ट NVIDIA® GeForce RTX™ 5070 लैपटॉप जीपीयू दिया गया है, जो हाई-स्पीड AI इमेज जेनरेशन, स्मूथ वीडियो प्लेबैक और एडिटिंग तथा शानदार गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए, गैलेक्‍सी बुक6 अल्‍ट्रा और प्रो में बड़ा ऑप्टिमाइज्ड वेपर चैंबर लगा है जो गर्मी को बेहतर तरीके से बांटता है। एन्हांस्ड फिन्स सतह क्षेत्र को बढ़ाते हैं, जिससे पिछले जेनरेशन की तुलना में कूलिंग एफिशिएंसी 35% बेहतर हो गई है। गैलेक्‍सी बुक6 अल्‍ट्रा में डुअल-पाथ आउटलेट फैन और हीटसिंक भी है, जो गर्मी को प्रभावी ढंग से सोखता और बाहर निकालता है। गैलेक्‍सी बुक6 अल्‍ट्रा और प्रो सीरीज़ में सैमसंग की सबसे लंबे समय तक चलने वाली गैलेक्‍सी बुक बैटरी दी गई है, जो 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देती है। साथ ही सुपर-फास्ट चार्जिंग सिर्फ 30 मिनट में बैटरी को 63% तक रिचार्ज कर देती है।

अपग्रेडेड डिस्प्ले 
गैलेक्‍सी बुक6 अल्‍ट्रा और प्रो में डायनैमिक एमोलेड 2X टचस्क्रीन दिया गया है, जो एचडीआर में 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और एसडीआर में 500 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है, जिससे बेहद साफ और जीवंत विज़ुअल्स मिलते हैं। विज़न बूस्‍टर टेक्‍नोलॉजी आसपास की रोशनी का विश्लेषण करके डिस्प्ले को आउटडोर वातावरण के अनुसार अनुकूलित कर देती है, जिससे बेहतर विज़िबिलिटी और रंग सटीकता बनी रहती है। इसका ट्रू ब्राइट 1300 सर्टिफिकेशन वास्तविक ब्राइटनेस लेवल सुनिश्चित करता है, जो क्लैरिटी और वाइब्रेंसी को और बढ़ाता है। वहीं ट्रू ब्‍लैक 0.0005 निट्स रियल ब्लैक लेवल देता है, जिससे हाई-कॉन्ट्रास्ट देखने का शानदार अनुभव मिलता है। एडाप्टिव 30Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट एनिमेशन, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान स्मूथ मोशन सुनिश्चित करता है। डीएक्‍ससी के साथ कॉर्निंग® गोरिल्‍ला® ग्‍लास डिस्प्ले को ज्यादा मजबूत बनाता है — इसमें बेहतर ड्रॉप और स्क्रैच रेसिस्टेंस है और यह रिफ्लेक्शन को 75% तक कम कर देता है।

हाई-क्वालिटी साउंड 
गैलेक्‍सी बुक6 अल्‍ट्रा में छह स्पीकर्स के साथ डॉल्‍बी एटमॉस® दिया गया है, जिसमें चार फोर्स-कैंसलिंग वूफर्स और दो ट्वीटर्स शामिल हैं। ये क्रिस्प हाई ऑक्टेव्स और पावरफुल बास देते हैं। बैलेंस्ड बैक-टू-बैक वूफर डिज़ाइन डिस्टॉर्शन को कम करता है और हाई वॉल्यूम पर भी स्थिरता बनाए रखता है। अल्‍ट्रा और प्रो दोनों मॉडल्स में अप-फायरिंग ट्वीटर्स कॉल्स और डायलॉग की क्लैरिटी बढ़ाते हैं, जबकि साइड-फायरिंग वूफर्स म्यूजिक और एंटरटेनमेंट के लिए गहरे बास प्रदान करते हैं।

स्लिम और बैलेंस्ड डिज़ाइन 
सैमसंग की हार्डवेयर विरासत गैलेक्‍सी बुक6 सीरीज़ के स्लिम प्रोफाइल में साफ दिखती है। गैलेक्‍सी बुक6 अल्‍ट्रा मात्र 15.4mm पतला है (गैलेक्‍सी बुक4 अल्‍ट्रा से 6% पतला), जबकि गैलेक्‍सी बुक6 प्रो 16” केवल 11.9mm पतला है (गैलेक्‍सी बुक6 प्रो16” से 4% पतला)। सेंट्रली डिज़ाइन किया गया टू-टोन कीबोर्ड और हैप्टिक टच ट्रैकपैड हाथों की प्लेसमेंट को आरामदायक बनाता है, जिससे नेविगेशन आसान और टाइपिंग अनुभव सुसंगत रहता है।

गैलेक्‍सी AI के साथ ऑल-डे प्रोडक्टिविटी के साथ
गैलेक्‍सी बुक6 सीरीज़ हाई-पावर्ड कंप्यूटिंग को गैलेक्‍सी AI फीचर्स के साथ जोड़ती है। AI सेलेक्‍ट तुरंत टेक्स्ट ट्रांसलेशन करता है, जबकि AI कट आउट बैकग्राउंड हटाने में मदद करता है — ये दोनों वर्कफ्लो को आसान बनाते हैं। नेचुरल लैंग्वेज सर्च कंटेंट को आसानी से ढूंढने में मदद करता है। नोट असिस्‍ट नोट्स को समराइज़ करने या उन्हें कई भाषाओं में अनुवाद करने में सहायता करता है।