आखिरी मौकाः सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 के आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवम्बर
एवीएस न्यूज. भोपाल
सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट (SLAT) 2026 के ऐप्लीकेशन्स 30 नवम्बर को बंद हो रहे हैं। ऐसे में वे उम्मीदवार जो लीगल प्रोफेशनल बनने की इच्छा रखते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द इस एप्लीकेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें। परीक्षा की दिनांक 20 दिसम्बर 2025 (शनिवार) और 28 दिसम्बर 2025 (रविवार) हैं।
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) द्वारा संचालित SLAT के ज़रिए उम्मीदवार पुणे, नोएडा, हैदराबाद और नागपुर में स्थित सिम्बायोसिस लॉ स्कूलों के प्रीमियर अंडरग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम में प्रवेश पा सकते हैं। SLAT की खास बात यह है कि छात्रों को दो बार परीक्षा देने का मौका मिलता है और प्रवेश के लिए दोनों में से सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर विचार किया जाता है।
SLAT 2026 का संचालन देश भर के 68 शहरों में किया जाएगा और इसके ज़रिए लीगल स्टडीज़ के लिए छात्रों के एप्टीट्यूड का मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा कम्प्यूटर-बेस्ड टेस्ट यानि सीबीटी फोर्मेट में होगी, 60 मिनट में कुल 60 सवालों के जवाब देने होंगे। परीक्षा साल में एक बार केवल दिसम्बर में होती है। इसमें पांच मुख्य सेक्शन होते हैं लॉजिकल रीज़निंग, लीगल रीज़निंग, एनालिटिकल रीज़निंग, रीडिंग कॉम्प्रीहेन्शन और जनरल नॉलेज। हर सेक्शन में 12 सवाल होते हैं। गौरतलब है कि SLAT 2026 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, ऐसे में यह लॉ के प्रवेश की अन्य परीक्षाओं से अलग है। SLAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और पेमेंट की प्रक्रिया 30 नवम्बर 2025 (रविवार) को बंद हो जाएगी। इस परीक्षा के ज़रिए छात्र प्रतिष्ठित इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्रामों में प्रवेश पा सकते हैं जैसेः बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स), बी.बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स), बी.ए. एलएल.बी., बी.बी.ए. एलएल.बी., और बी.कॉम एलएल.बी. (ऑनर्स), जो एसएलएस पुणे के तहत एक नया लॉन्च किया गया पाठ्यक्रम है।
उम्मीदवार इस बात पर ध्यान दें कि केवल SLAT प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क देने से वे किसी भी प्रोग्राम के लिए शॉर्टलिस्टिंग हेतु योग्य नहीं होंगे, चाहे उनका SLAT स्कोर कुछ भी हो। दोनों शुल्क रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार जमा करने होंगे। प्रोग्राम का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा न करने पर आपका एप्लीकेशन प्रोग्राम के लिए विचाराधीन नहीं होगा। इस संदर्भ में कोई भी पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
SLAT 01 के लिए एडमिट कार्ड 11 दिसम्बर 2025 (गुरूवार) को तथा SLAT 02 के लिए एडमिट कार्ड 18 दिसम्बर 2025 (गुरूवार) को जारी किए जाएंगे। परीक्षा का सही समय हर उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर दिया होगा, जिसे ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। परिणामों की घोषणा 15 जनवरी 2026 (गुरूवार) को होगी।
पात्रता के मानदंडः
उम्मीदवार के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं (10+2) या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 45 फीसदी अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ पास होना ज़रूरी है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंक ज़रूरी हैं।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
SLAT 2026में रजिस्टर करने के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल https://www.slat-test.org/पर विज़िट करें, अपना व्यक्तिगत एवं अकादमिक विवरण दें, रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी एंटर करें और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर प्रक्रिया को पूरा करें। रजिस्ट्रेशन शुल्क प्रति परीक्षा के लिए रु 2250 है तथा कॉलेज सलेक्शन हेतु प्रत्येक प्रोग्राम के लिए रु 1000 का अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा।
रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवार को ईमेल और एसएमएस के ज़रिए SLAT प्क् और पासवर्ड मिलेगा। किसी भी जानकारी के लिए वे इस आईडी एवं पासवर्ड के साथ लॉगइन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया के दौरान एक वैद्य ईमेल और मोबाइल नंबर होना ज़रूरी है, साथ ही सुनिश्चित करें कि उम्मीदवार के बारे में दी गई पूरी जानकारी एकदम सही हो। कोई भी गलत जानकारी पाए जाने पर सिम्बायोसिस इंटरनेशनल युनिवर्सिटी के पास किसी भी उम्मीदवार का आवेदन रद्द करने का अधिकार है।
उम्मीदवार इस बात पर ध्यान दें कि केवल SLAT प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क देने से वे किसी भी प्रोग्राम के लिए शॉर्टलिस्टिंग हेतु योग्य नहीं होंगे, चाहे उनका SLAT स्कोर कुछ भी हो। दोनों शुल्क रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार जमा करने होंगे। प्रोग्राम का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा न करने पर आपका एप्लीकेशन प्रोग्राम के लिए विचाराधीन नहीं होगा। इस संदर्भ में कोई भी पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
48 सालों की विरासत के साथ सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे भारत के सबसे प्रतिष्ठित ला संस्थानों में से एक है। एनआईआरएफ द्वारा इसे लगातार टॉप पांच लॉ स्कूलों में रैंकिंग दी गई है, इसे दुनिया भर में अकादमिक उत्कृष्टता, पढ़ाने के आधुनिक तरीकों एवं लॉ की प्रभावी शिक्षा के लिए जाना जाता है। संस्थान छात्रों को लीगल प्रोफेशन में लीडरशिप के लिए तैयार करता है। एसएलएस नोएडा भी दिल्ली-एनसीआर के कोर्ट्स एवं लीगल संस्थानों का एक्सपोज़र देता है, वहीं एसएलएस हैदराबाद लॉ के साथ टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को शामिल करता है। एसएलएस नागपुर मध्य भारत में समाज-उन्मुख कानूनी शिक्षा प्रदान करता है। ये सभी संस्थान मिलकर देश भर में नैतिक मूल्यों से युक्त भविष्य के लिए तैयार लीगल प्रोफेशनल्स तैयार कर रहे हैं।

