विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से डॉ.संजय गोवाणी प्रबंध संचालक, एमपीसीडीएफ ने की सौजन्य भेंट
भोपाल। एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल के प्रबंध संचालक डॉ. संजय गोवाणी ने मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्षनरेन्द्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा एमपीसीडीएफ एवं दुग्ध संघों का प्रबंधन एवं संचालन हाथ में लेने के बाद तोमर को एमपीसीडीएफ एवं संबद्ध दुग्ध संघों की योजनाओं और प्रगति से अवगत कराया गया।
गोवाणी ने बताया कि दुग्ध संघों द्वारा दूध खरीद मूल्यों में वृद्धि की गई। दुग्ध उत्पादकों को दूध मूल्य का भुगतान महीने की 5 तारीख, 15 तारीख और 25 तारीख को निर्धारित किया गया। सांची ब्राण्ड की विश्वसनीयता को बनाये रखने के लिये ग्वालियर तथा जबलपुर दुग्ध संघों के दुग्ध उत्पादकों की लंबित राशियों का भुगतान किया गया। इसके परिणाम स्वरूप ग्वालियर दुग्ध संघ और जबलपुर दुग्ध संघ का दुग्ध संकलन बढा है। अब तक 628 नई दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया गया जिनके माध्यम से लगभग 15000 दुग्ध उत्पादको को सहकारी डेयरी प्रणाली से जोड़ा गया।
- दुग्ध संघों में ईआरपी क्रियान्वयन किया जा
उन्होंने बताया कि एमपीसीडीएफ तथा सहकारी दुग्ध संघों की गतिविधियों के एण्ड टू एण्ड डिजीटाईजेशन की ओर कदम बढ़ाते हुए दुग्ध संघों में ईआरपी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे रीयल-टाइम डेटा विश्लेषण और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी।
- दुग्ध संकलन के लिए इंदौर दुग्ध संघ से मोबाइल एप प्रारंभ
दुग्ध संकलन के लिए इंदौर दुग्ध संघ से मोबाइल एप प्रारंभ किया गया है जिसके माध्यम से दुग्ध उत्पादकों को उनके द्वारा प्रदाय किये गये दूध की मात्रा, गुणवत्ता तथा मूल्य की जानकारी तत्काल प्राप्त हो सकेगी। इससे भुगतान प्रक्रिया भी तेज ओर पारदर्शी होगी एवं दुग्ध संकलन प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित तथा प्रभावी बनेगी।

