एथर एनर्जी ने अपने ग्राहकों के लिए पूरे देश में सर्विस कार्निवल शुरू किया
सर्विस कार्निवल में एथर सर्विस सेंटर्स पर एथर स्कूटरों का निशुल्क विस्तृत हैल्थ चेक-अप किया जाएगा तथा अन्य डिस्काउंट दिए जाएंगे।
बैंगलुरू। भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता, एथर एनर्जी लिमिटेड ने पूरे देश में एथर सर्विस कार्निवल शुरू किया है। यह 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहा है। सर्विस कार्निवल में एथर के ग्राहकों को कंपनी के विस्तृत सर्विस नेटवर्क में एक्सक्लुसिव बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं। इस कार्निवल के माध्यम से त्योहारों के अवसर पर ग्राहकों के स्कूटरों को सुगम और बेहतरीन राईड के लिए तैयार किया जा रहा है।
एथर सर्विस कार्निवल में ग्राहकों को कई ऑफर दिए जा रहे हैं। ग्राहक अपने एथर स्कूटरों का 15-पॉईंट विस्तृत हैल्थ चेकअप बिल्कुल निशुल्क करा सकते हैं। इसमें ब्रेक से लेकर टायर और सस्पेंशन तथा इलेक्ट्रॉनिक्स तक हर एक चीज की जाँच की जाएगी, ताकि ग्राहकों के एथर स्कूटर सर्वोत्तम स्थिति में बने रहें। इसके अलावा, एथर पेड लेबर और ब्रेक पैड्स पर 10 प्रतिशत की छूट, पेंटेड बॉडी पार्ट्स पर 15 प्रतिशत की छूट और पॉलिश सेवाओं पर 20 प्रतिशत की छूट दे रहा है। इसलिए इन त्योहारों पर एथर स्कूटरों की मेंटेनेंस और अधिक सुलभ एवं फायदेमंद हो गई है। 30 सितंबर, 2025 तक एथर के पास देश में 400 से अधिक सर्विस सेंटर थे। अतिरिक्त विवरण एवं सर्विस की बुकिंग एथर के ग्राहक अपने नजदीकी एथर सर्विस सेंटर से करा सकते हैं।
एथर ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है, जिसके लिए कंपनी ने स्कूटर के स्वामित्व को सुगम बनाने के उद्देश्य से कई अभियान शुरू किए हैं। इनमें एथर केयर सर्विस प्लान, एथर एक्सप्रेस केयर और एथर सर्विस कार्निवल शामिल हैं, जो तेज सेवा के साथ स्वामित्व का पारदर्शी अनुभव प्रदान करते हैं। इसके अलावा, एथर ने गोल्ड सर्विस सेंटर भी शुरू किए हैं, जो तीव्र और प्रभावशाली सर्विस प्रदान करने के लिए प्रीमियम सुविधाएं हैं। यहाँ पर ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के सर्वाधिक संतुष्टि प्राप्त होती है।
एथर एनर्जी द्वारा देश में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। पिछले माह, एथर के पास देश में 500 से अधिक एक्सपीरियंस सेंटर हो गए थे। कंपनी वित्तवर्ष 2026 तक एक्सपीरियंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 700 से अधिक करने की योजना बना रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने मैनुफैक्चरिंग प्लांट से 5,00,000 वाँ स्कूटर बनाकर बाहर निकाला। वर्तमान में एथर के दो मैनुफैक्चरिंग प्लांट होसुर, तमिल नाडु में हैं। इनमें से एक प्लांट में एथर स्कूटरों की असेंबलिंग होती है, और दूसरे प्लांट में बैटरी बनाई जाती है। तीसरा प्लांट फैक्ट्री 3.0 बिडकिन, ऑरिक, छत्रपति संभाजी नगर, महाराष्ट्र में शुरू होने वाला है।

