भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे हंस कीर्ति आश्रम
भोपाल ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने आज बैतूल में हंस कीर्ति आश्रम (सतपाल आश्रम) पहुंचकर सतपाल महाराज का पूजा अर्चना कर महात्मा सौम्यानंद एवं भावनानंद का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। उसके पश्चात हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल नगर पालिका परिषद अंतर्गत इंदिरा वार्ड में सतपाल आश्रम के सामने 92.50 लाख की लागत से स्वागत द्वार, सीसी रोड एवं ह्यूम पाइप नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर उपस्थित जनों को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार एवं नगर पालिक अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।

