सेंट्रल बैंक ने आयोजित किया मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम
एवीएस न्यूज.भोपाल
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएस मूर्ति, महाप्रबंधक एमएसएमई, केंद्रीय कार्यालय मुंबई साथ हीसंजीव कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख भोपाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा भोपाल क्षेत्र के शाखा प्रबंधक और ग्राहक उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सर सोराबजी पोचखानवाला की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके पश्चात संजीव कुमार ने सम्मानित ग्राहकों को संबोधित किया एवं बैंक द्वारा दिए जाने वाले रिटेल उत्पादों की जानकारी साझा की।
महीने भर में बैंक ने करीब 68 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए
महाप्रबंधक एसएस. मूर्ति ने ग्राहकों को संबोधित किया एवं उन्हें कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। इसी कड़ी में भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा बिल्डर को टाई अप लेटर प्रदान किए गए एवं ग्राहकों को सैंक्शन लेटर्स भी वितरित किए गए।
भोपाल क्षेत्र ने रिटेल कैंप के तहत 20 जनवरी से 20 फरवरी के बीच लगभग 68 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए और फरवरी 28 तक ओर 33 करोड़ स्वीकृत होने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में ग्राहकों द्वारा बैंक की अच्छी सेवाओं की तारीफ की गई एवं बैंक के प्रयासों की प्रशंसा भी की गई।

