नई दिल्ली। रक्षाबंधन हमारे त्योहारों के मौसम की शुरुआत करता है और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव है, जिसमें बहनें भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, और भाई उन्हें जीवनभर सुरक्षा और सहयोग देने का वचन देते हैं। इस वर्ष, इस प्यार को सेहत की सौगात से और खास बनाएं – ताकि आपका भाई या बहन हमेशा स्वस्थ, सफल और खुशहाल रहें।
त्योहारों में अक्सर स्वादिष्ट पकवानों और मिठाइयों का आनंद लिया जाता है। हालांकि भोजन के साथ जश्न मनाना स्वाभाविक है, लेकिन संतुलित और सोच-समझकर किए गए चुनाव भी उतने ही ज़रूरी हैं। इस रक्षाबंधन, कैलिफोर्निया बादाम को बनाएं अपने फेस्टिव डाइट का हिस्सा और खुशियों के साथ-साथ सेहत का भी करें स्वागत।
बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और लंबे समय तक सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार हैं, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है। अगर हम रोज़ के खाने में बादाम शामिल करें, तो हम एक बेहतर और स्वस्थ भविष्य की शुरुआत कर सकते हैं। जब आप त्योहारों के लिए खाने की चीज़ें बना रहे हों, तो चीनी की जगह प्राकृतिक मिठास का इस्तेमाल करें और तली हुई चीज़ों की जगह बेक्ड चीज़ें चुनें। अगर आप अपने त्योहारों में कैलिफ़ोर्निया बादाम जैसे छोटे बदलाव जोड़ें, तो यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाएगा बल्कि आपके परिवार की सेहत, खुशी और लंबे समय की भलाई के लिए भी फायदेमंद होगा।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन के बारे में बताया, "रक्षाबंधन हमारे लिए बहुत खास दिन है। मैं हेल्दी और स्वादिष्ट चीजें बनाती हूं, जैसे ग्रिल्ड बादाम बर्फी और बादाम ब्राउनी। मैं रोज़ाना की तरह अपने पति और बेटी को सुबह बादाम देना नहीं भूलती, चाहे त्योहार हो या आम दिन। बादाम न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं, इसलिए मैं उन्हें हर संभव डिश में शामिल करने की कोशिश करती हूं।"
मैक्स हेल्थकेयर, दिल्ली की रीजनल हेड-डायटीटिक्स रितिका समद्दार ने कहा, "रक्षाबंधन जैसे त्योहारों में लोग अक्सर हेल्दी होने के बजाय जंक फूड का आनंद लेते हैं, जिससे उनकी सेहत और वजन पर असर पड़ता है। मैं चाहती हूं कि लोग त्योहारों को सोच-समझकर मनाएं और बादाम जैसे पौष्टिक विकल्प अपनाएं। बादाम जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और अस्वास्थ्यकर स्नैक्स का बेहतरीन विकल्प हैं। ताजा आईसीएमआर गाइडलाइंस के अनुसार, रोजाना बादाम खाना हमारे लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि ये पौधे आधारित प्रोटीन और लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। बादाम की नियमित खपत से सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशहाली और समृद्धि भी सुनिश्चित होती है।"
न्यूट्रिशन और वेलनेस एक्सपर्ट शीला कृष्णास्वामी ने कहा, "रक्षाबंधन पर मिठाइयां सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं, लेकिन उनकी वजह से ब्लड शुगर और स्वास्थ्य पर असर होता है, जिसे अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। ज्यादा चीनी खाने से ब्लड ग्लूकोज अचानक बढ़ सकता है, जो डायबिटीज या प्री-डायबिटीज वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा है। अगर आप भी मिठाइयों को लेकर त्योहारों में चिंता महसूस करते हैं, तो जान लें कि सेहतमंद रहते हुए भी आप इनका मज़ा ले सकते हैं। मैं हमेशा त्योहारों में बादाम और ताजे फल खाने की सलाह देती हूं। बादाम प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।"
इस रक्षाबंधन, सोच-समझकर खाने-पीने की चीज़ें चुनें, जो त्योहार को मज़ेदार बनाने के साथ-साथ आपकी सेहत का भी ख्याल रखें। अपनी सुबह की शुरुआत एक मुट्ठी बादाम से करें और पूरे साल स्वस्थ और समझदारी भरी नाश्ते की आदत बनाए रखें।