शेयर बाजार में आज कारोबार, 21 और 22 अक्टूबर को बंद
एवीएस न्यूज..भोपाल
राजधानी भोपाल सहित पूरा देश सोमवार को दिवाली मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। लेकिन दिवाली के इस दिन शेयर बाजार बंद नहीं हैं। शेयर बाजार में रोज की तरह कारोबार दिवाली के दिन भी होगा। रोज की भांति मार्केट सुबह के 9 बजे से शाम के 3:30 बजे तक खुला रहेगा। क्योंकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) दोनों में छुट्टी की तारीख अलग-अलग है। शेयर बाजार 21 और 22 अक्टूबर को बंद रहेगा। शेयर बाजार मंगलवार, 21 अक्टूबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन और बुधवार, 22 अक्टूबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के लिए बंद रहेंगे।
- मुहूर्त ट्रेडिंग कल दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक
भोपाल स्टॉक इंवेस्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के अनुसार मुहूर्त ट्रेडिंग मंगलवार 21 अक्टूबर, 2025 को होगी। प्री-ओपन सेशन दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक चलेगा, जिसके बाद ट्रेडिंग विंडो दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक खुला रहेगा। क्लोजिंग सेशन 2.55 बजे से 3.05 बजे तक के लिए निर्धारित किया गया है। वैसे आमतौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग शाम 6 बजे के आसपास शुरू होता है। यानी कि इस बार शाम के बजाय दोपहर को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी।
- हिंदू कैलेंडर में नए संवत 2082 की शुभ शुरुआत
मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली के दिन एक घंटे के लिए रखा जाने वाला स्पेशल ट्रेडिंग सेशन होता है. 'मुहूर्त' शब्द का अर्थ शुभ समय होता है और इसे हिंदू कैलेंडर में संवत 2082 की शुभ शुरुआत मानी जाती है। कई निवेशक इस दिन नए निवेश की शुरुआत करते हैं। बीएसई और एनएसई इस दौरान अपने टर्मिनल खोलते हैं, भले ही बाकी दिन बाजार बंद रहते हो. इस दौरान निवेशक फायदे के लिए नहीं, बल्कि सालभर बरकत रहे इसलिए निवेश पर ज्यादा फोकस करते हैं. अमूमन इस दिन निवेशक ऐसे शेयरों पर खासतौर पर दांव लगाते हैं, जो उन्हें लॉन्ग टर्म में मुनाफा द। आमतौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में तेजी देखने को मिलती है।

