पीएमश्री शासकीय एमएलबी कन्या उमा विद्यालय बरखेड़ा में कॅरियर फेयर का आयोजन
युवा अपने कॅरियर के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे
एवीएस न्यूज, भोपाल।
पीएमश्री शासकीय एमएलबी कन्या उमा विद्यालय बरखेड़ा भेल में कॅरियर फेयर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप सिंह (आईटीएस), अधिकारी – टेलीकॉम विभाग, बीएसएनएल उपस्थित रहे। डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि युवा अपने कॅरियर के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा कॅरियर से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनके संदेह दूर किए।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य स्मिता मेश्राम, भावना मेहता, डॉ. जितेन्द्र पाल सिंह चौहान, करियर इंचार्ज डॉ. विजेता भटनागर एवं स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. दिलीप सिंह ने विद्यालय की आईसीटी लैब का भ्रमण किया तथा फीडबैक दिया। इसके बाद भावना मेहता ने आभार व्यक्त किया।

