एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
 लाईटिंग में वर्ल्ड लीडर, सिग्निफाई ने आज फिलिप्स अल्ट्राशाईन रेंज पेश की, जो हर वॉट में 150 ल्युमन की सबसे बेहतर एफिशियंसी देने के लिए बनाई गई है। सिग्निफाई की इस रेंज ने लाईटिंग परफॉर्मेंस के मानक बढ़ा दिए हैं। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी वाली यह रेंज आधुनिक जगहों के लिए डिज़ाईन की गई है, जो काफी ज्यादा ब्राईटनेस और एफिशियंसी प्रदान करती है।


घरों, रिटेल और कमर्शियल जगहों पर लाईटिंग की बढ़ती अपेक्षाओं के साथ ग्राहक कम बिजली खर्च में ज्यादा रोशनी चाहते हैं। फिलिप्स अल्ट्राशाईन रेंज उनकी इस जरूरत को पूरा करती है। यह शानदार एफिशियंसी और ब्राईटनेस के साथ जबरदस्त ल्युमिनस परफॉर्मेंस पेश करती है। इसलिए यह उन जगहों के लिए बहुत उत्तम है, जहाँ एनर्जी एफिशियंसी के साथ ज्यादा तेज रोशनी की जरूरत होती है।  
इस लॉन्च के बारे में सी अरुण कुमार, हेड, कंज़्यूमर बिज़नेस, सिग्निफाई, ग्रेटर इंडिया ने कहा, ‘‘सिग्निफाई में हम हमेशा अपने ग्राहकों को सबसे बेहतर इनोवेशन प्रदान करने में यकीन रखते आए हैं। हमारी फिलिप्स अल्ट्राशाईन रेंज लाईटिंग परफॉर्मेंस की सीमाओं को बढ़ाते रहने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

150 ल्युमन प्रति वॉट की एफिशियंसी के साथ यह रेंज ब्राईटनेस में एक नया मानक स्थापित कर रही है, तथा आधुनिक डाउनलाईटिंग से यूज़र्स की अपेक्षाओं को बढ़ा रही है। हमारे मौजूदा पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए यह रेंज एफिशियंसी के स्तर बढ़ा रही है तथा ग्राहकों एवं व्यवसायों को ज्यादा स्मार्ट ऊर्जा उपयोग के साथ असाधारण रोशनी का अनुभव लेने में समर्थ बना रही है।’’
फिलिप्स अल्ट्राशाईन रेंज बेहतर हीट मैनेजमेंट और लंबी प्रोडक्ट लाईफ के लिए एडवांस्ड ऑप्टिकल परफॉर्मेंस और एक्सटर्नल ड्राईवर टेक्नोलॉजी की मदद से बनाई गई है, जो बड़े क्षेत्रों में एक समान रोशनी प्रदान करती है।

यह रेंज 10 वॉट, 15 वॉट और 22 वॉट की अलग-अलग वॉटेज क्षमता में प्रतिवॉट 150 ल्युमन की रोशनी के साथ लाईटिंग की विभिन्न जरूरतों के लिए फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करती है। इसका 5 वॉट वैरिएंट भी उपलब्ध है, जो 120 ल्युमन प्रतिवॉट की रोशनी देता है।
आधुनिक जगहों की जरूरतों के अनुरूप, अल्ट्राशाईन रेंज गोल और चौकोर बल्ब के साथ वॉर्म व्हाईट, नैचुरल व्हाईट और कूल डे लाईट के विकल्पों में उपलब्ध है। यह रेंज 2 साल की स्टैंडर्ड वॉरंटी के साथ आती है। इसके अलावा, सिग्निफाई के डिजिशील्ड ऐप पर रजिस्ट्रेशन करके 2 साल की अतिरिक्त वॉरंटी भी प्राप्त की जा सकती है।
फिलिप्स अल्ट्राशाईन रेंज के लॉन्च के साथ सिग्निफाई निरंतर टेक्नोलॉजिकल प्रगति की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर रहा है और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए विशेष लाईटिंग समाधान प्रदान कर रहा है। ब्राईटनेस और एफिशियंसी का नया मानक पेश करते हुए यह रेंज हाई परफॉर्मेंस डाउनलाईटिंग में आधुनिक विकास का अगला चरण है।