एवीएस न्यूज.नई दिल्ली


 लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सेलरेशन फोरम (LEAF) का आज शुभारंभ एक निष्पक्ष, उद्योग-नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के रूप में किया गया, जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स  और थ्री-व्हीलर्स वाहनों के अडॉप्शन में तेजी लाने के लिए ईवी चार्जिंग इकोसिस्टम को आगे बढ़ाना है। इस फोरम का उद्घाटन श्री एच. डी. कुमारस्वामी, ऑनरेबल यूनियन मिनिस्टर फॉर हेवी इंडस्ट्रीज़ एंड पब्लिक एंटरप्राइज़ेज़ ऑफ़ इंडिया  (MHI) द्वारा किया गया।


जैसे-जैसे ईवी अडॉप्शन मुख्यधारा में आ रहा है, LEAF OEMs, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटरों, सप्लायर्स, कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स और टेक्नोलॉजी प्रदाताओं को एक साथ लाकर चार्जिंग इकोसिस्टम के विकास को सक्षम बनाएगा। यह फोरम गवर्नमेंट एवं एंड रेगुलेटरी बॉडीज़ तथा इंडस्ट्री एसोसिएशन्स के साथ मिलकर कार्य करेगा, ताकि जानकारी साझा हो सके और सरकारी नीतियों के अनुसार भारत में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को गति दी जा सके।


यह फोरम चार्जिंग नेटवर्क्स के बीच इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाने, उपयोगकर्ता अनुभव की विश्वसनीयता और एकरूपता में सुधार करने तथा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तक सार्वजनिक पहुंच का विस्तार करने का लक्ष्य रखता है। LEVs के लिए इंटरऑपरेबिलिटी से जुड़ी पहलें, जिनमें LECCS (लाइट इलेक्ट्रिक कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम) शामिल है, जिसे भारतीय मानक ब्यूरो (IS 17017 भाग 2/सेक्शन 7) द्वारा AC/DC “टाइप 7” कनेक्टर के रूप में स्वीकृति मिली है, जो धीमी और तेज़ दोनों तरह की चार्जिंग को सपोर्ट करता है, अब आकार ले रही हैं और नेटवर्क्स के बीच एकीकृत संचार तथा रोमिंग को संभव बना रही हैं।


LEAF का गठन Hero MotoCorp Limited की इमर्जिंग मोबिलिटी बिज़नेस यूनिट, iPEC India और Ather Energy Limited के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के माध्यम से किया गया। LEAF के संस्थापक सदस्य इसकी प्रारंभिक संचालन समिति (स्टियरिंग कमेटी) का हिस्सा हैं। लॉन्च के समय, इस फोरम ने LEV इकोसिस्टम से जुड़े 20 से अधिक सदस्य संगठनों को एक साथ लाया, जिनमें वाहन निर्माता, चार्ज प्वाइंट ऑपरेटर, सप्लायर्स और सॉफ्टवेयर प्रदाता शामिल हैं। यह कंसोर्टियम आने वाले महीनों में अपनी सदस्यता का विस्तार करता रहेगा।


अधिक जानकारी के लिए या इस कंसोर्टियम से जुड़ने में रुचि व्यक्त करने के लिए, कृपया www.leafconsortium.com पर जाएँ।
लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, LEAF के संस्थापक सदस्य—Hero MotoCorp की इमर्जिंग मोबिलिटी बिज़नेस यूनिट की Chief Business Officer सुश्री कौसल्या नंदकुमार, Ather Energy के Chief Business Officer श्री रवनीत एस फोकेला और iPEC India की CEO सुश्री ज़ोहरा खान—ने सामूहिक रूप से अपने विचार व्यक्त किए:


“भारत में ईवी अपनाना अब एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है, और इसके अगले चरण की वृद्धि इस बात पर निर्भर करेगी कि उद्योग चार्जिंग से जुड़ी चिंताओं को कितनी प्रभावी ढंग से दूर करता है, खासकर जब उपयोगकर्ता अलग-अलग नेटवर्क्स और असंगत अनुभवों से जूझ रहे हैं। बड़े स्तर पर एक सहज और इंटरऑपरेबल चार्जिंग अनुभव प्रदान करने के लिए साझा दृष्टिकोणों पर समन्वय आवश्यक होगा, जिसे सक्षम बनाने का लक्ष्य LEAF का है।


हमें विश्वास है कि भारत लाइट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने की क्षमता रखता है, और LEAF जैसी पहलें एक अधिक समन्वित और विस्तार योग्य सार्वजनिक चार्जिंग इकोसिस्टम का निर्माण कर इस क्षमता को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”