वार्ता से कार्रवाई तकः ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई समिट 2026 ने नवप्रवर्तन, विज्ञान एवं उद्यमशीलता में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाया
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई (वुमेन एंपावरमेंट) वार्षिक महिला सम्मेलन एवं सम्मान 2026 के छठे संस्करण को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और खेल एवं युवा मामलों की राज्यमंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने कहा, “वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के भारत के विजन की जड़ें समावेशी वृद्धि में निहित हैं जिसमें महिला सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। भारत के युवा और महिलाएं एक प्रगतिशील राष्ट्र की रीढ़ हैं। नवप्रवर्तन और उद्यमशीलता में अवसरों के साथ उन्हें सशक्त करना राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।”
ब्रिक्स और साझीदार देशों में उद्यमशीलता, व्यापार और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक गैर लाभकारी संगठन ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महिला सशक्तिकरण इकाई (ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई) ने ब्रिक्स डब्लूबीए (वुमेन बिजनेस एलायंस) के सहयोग से Women in Innovation, Science Leadership, Innovation & Entrepreneurship (WISE)-Inspiring Change, Shaping Tomorrow, थीम पर तीन दिवसीय समिट (21-23 मार्च) का आयोजन किया।
स्वागत भाषण देते हुए ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई (वुमेन एंपावरमेंट) की अध्यक्ष सुश्री रूबी सिन्हा ने कहा, “यह समिट कार्रवाई के लिए एक आह्वान है। मजबूत पारितंत्रों का निर्माण करना, व्यापक पहुंच सुगम बनाना और महिलाओं के नेतृत्व वाले नवप्रवर्तन में निवेश करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि जब महिलाएं विज्ञान एवं उद्यमशीलता में नेतृत्व करती हैं तो नवप्रवर्तन में तेजी आती है, अर्थव्यवस्थाओं का विस्तार होता है और समाज में बदलाव आता है।”
अपने विशेष संबोधन में ब्रिक्स सीसीआई के उपाध्यक्ष श्री समीप शास्त्री ने कहा, “ब्रिक्स प्लस देश प्रतिभाओं के एक पावरहाउस का प्रतिनिधित्व करते हैं। रणनीतिक नीतिगत हस्तक्षेप से हमारी महिलाएं अब हाईटेक उद्योगों में नेतृत्व करने के लिए सशक्त हो रही हैं जिससे टिकाऊ वृद्धि जो सही मायने में समावेशी है, सुनिश्चित हो रहा है।”
भारत सरकार के डीजी एनआईसी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के अपर सचिव और ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई ग्लोबल वुमेन लीडरशिप प्रोग्राम के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि श्री अभिषेक सिंह ने वैश्विक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “जैसा कि टेक्नोलॉजी शासन और हर दिन के जीवन में अधिक समाहित हो चुकी है, पूर्वाग्रह को दूर करना विशेषकर एआई सिस्टम में इसे दूर करने के लिए विविध दृष्टिकोणों की जरूरत है और महिलाओं को इस प्रयास में केंद्र में आना होगा।”
विज्ञान, टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष खोज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व को परिलक्षित करती एक पहल मिशन शक्तिसैट का अनावरण करते हुए पूर्व विदेश राज्यमंत्री और मिशन शक्तिसैट की ग्लोबल चेयर श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा, “वैश्विक कूटनीति, नवप्रवर्तन और सांस्कृति आदान प्रदान के लिए महिलाओं का नेतृत्व महत्वपूर्ण है।
नीति आयोग की प्रतिष्ठित फेलो और नासकॉम की पूर्व अध्यक्ष सुश्री देबजानी घोष को लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया। झारखंड के गांडे से विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन को BRICS CCI WE Inspiring Woman of the Year से सम्मानित किया गया और भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की अपर सचिव डाक्टर रुपिंदर ब्रार को BRICS CCI WE Trailblazer Woman Icon से सम्मानित किया गया।
भारतीय सिनेमा में 50 वर्षों के उत्कृष्टता योगदान के लिए BRICS CCI WE Trailblazer: Living Legend सम्मान प्राप्त करने वाली सुश्री शबाना आजमी ने कहा, “सिनेमा समाज का आईना है जो महिलाओं की आवाज और आकांक्षाओं को बुलंद कर रहा है। WISE जैसी पहल विविध दृष्टिकोणों को साथ लाकर सार्थक वार्ता एवं कार्य के लिए जगह तैयार कर रही है।”
BRICS CCI WE Woman Icon से सम्मानित अभिनेत्री, उद्यमी, यूएन की अधिवक्ता एवं जलवायु योद्धा सुश्री भूमि सतीश पेडनेकर ने कहा, “जलवायु को लेकर कार्रवाई, टिकाऊपन और उद्यमशीलता गहराई से एक दूसरे से जुड़े हैं और महिलाएं उल्लेखनीय प्रभाव के साथ इस दिशा में नेतृत्व कर रही हैं
इस समिट की शुरुआत गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपी) में स्टार्टअप्स, निवेशकों और इकोसिस्टम को सक्षम बनाने वाले लोगों एवं उद्योग जगत के लोगों के बीच बी2बी नेटवर्किंग सत्रों के साथ हुई जिसमें सेबरेई- ब्राजीलियन माइक्रो एंड स्मॉल बिजनेस सपोर्ट सर्विस के साथ एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर ब्रिक्स पारितंत्र में विविध पृष्ठभूमि से अग्रणी महिला परिवर्तनकारियों की उपलब्धियों पर ‘WISE Collective: Echoes of Excellence’ शीर्षक से एक कॉफी टेबल बुक का अनावरण भी किया गया।
समिट में BRICS CCI WE Global Women Leadership Programme (GWLP) के तीसरे संस्करण का दीक्षांत कार्यक्रम लीड पार्टनर के तौर पर निप्पॉन पेंट इंडिया के सहयोग से किया गया जिसमें शीएटवर्क और थिंक स्टार्टअप नॉलेज पार्टनर रहे, जबकि चेष्टा कोचर फाउंडेशन नज पार्टनर रहा।
समिट के दौरान BRICS CCI WE: Trailblazer Global Women Icons से सम्मानित होने वाली अन्य हस्तियों में टाइम्स नाउ और टाइम्स नाऊ नवभारत की प्रधान संपादक सुश्री नाविका कुमार, ब्रिक्स डब्लूबीए वुमेन बिजनेस एलायंस ब्राजील की चेयरपर्सन सुश्री मोनिका मोंटेरियो, एचएसएम, सिंगुलैरिटी ब्राजील की सीईओ सुश्री ग्लाउसिया ग्वारसेलो, जनरल काउंसिल, वर्ल्ड पीपुल्स असेंबली की चेयरपर्सन सुश्री स्वेतलाना कोन्सतांतिनोवा, एचईटी ग्रुप की संस्थापक एवं सीईओ सुश्री मारिया मुहारी, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की उप निदेशक (हिंदी होस्ट, एशिया-अफ्रीका सेंटर विभाग) सुश्री जू जिंगजिंग और प्रोटेक्शन4किड्स की निदेशक सुश्री अन्नाचियारा सार्तो शामिल हैं।
समिट में शामिल होने वाले लोगों में ब्रिक्सी सीसीआई के को-चेयरमैन एवं डीजी डाक्टर बीबीएल मधुकर, ब्रिक्स सीसीआई के वाइस चेयरमैन श्री अशोक कुमार सिंह, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के निदेशक श्री अशोक गुप्ता, मारवाड़ी कैटलिस्ट्स के संस्थापक एवं सीईओ श्री सुशील शर्मा, चेंजइंक की सह संस्थापक एवं ट्रस्टी सुश्री नूपुर झुनझुनवाला, स्कोलकोवो वुमेन्स फोरम, रूस की चेयरपर्सन सुश्री जूलिया सैविंख, गाया स्मार्ट सिटीज़ की सह संस्थापक एवं सीईओ सुश्री अमृता चौधरी, स्कोलकोवो इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की विशेषज्ञ (अंतरराष्ट्रीय संबंध) सुश्री लीना अबु मुख जोआबी, यूको बैंक के महाप्रबंधक-बीडी (उत्तर भारत) श्री अंबिकानंद झा. अल्टिस लिसबोआ ग्रुप की संस्थापक एवं अध्यक्ष सुश्री अना लिसबोआ, बीएल ग्रुप की सीईओ सुश्री मिकार्ला लिन्स, डिफेंस बेकरी एंड अल्मा कैफे की स्वामी सुश्री बोगुसिया धींगरा, इंस्पायरिंग वुमेन प्लेटफॉर्म की संस्थापक एवं सीईओ सुश्री जियोवाना क्वाद्रोस, डीबीजी टेक्नोलॉजी के कार्यकारी निदेशक डाक्टर अभिषेक गर्ग, वुमेन इन मैनेजमेंट की चेयरपर्सन डाक्टर सुलोचना सेगेरा, ग्रोथक्यूआर के संस्थापक श्री बिबिन बाबू, टैंडेम ग्लोबल कंसल्टिंग की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक सुश्री शोर्मिष्ठा घोष और चैंबर के कई आजीवन सदस्य प्रमुख रहे।

