•    बड़े और मध्यम आकार के शहरों में भी डिजिटल भुगतान बढ़ा: बड़े और मध्यम आकार के शहरों में अब 56% ग्राहक ऑफ़लाइन खरीदारी के लिए डिजिटल तरीकों को पसंद करते हैं, जिससे मेट्रो शहरों (62%) के साथ अंतर घटता जा रहा है।
•    मध्य भारत में रुझान: भोपाल समेत मध्य भारत के बड़े और मध्यम आकार के शहरों में यूपीआई-आधारित डिजिटल भुगतान तेज़ी पकड़ता दिखता है। यहां 35% ऑफलाइन और 52% ऑनलाइन भुगतान यूपीआई के माध्यम से होते हैं।
•    अमेज़न पे सबकी पसंद बन रहा है: भोपाल जैसे टियर 2 बाजारों में, अधिक से अधिक ग्राहक हर रोज़ तेज गति से, आसानी से और सुरक्षित तरीके से भुगतान करने के लिए अमेज़न पे का उपयोग कर रहे हैं।

एवीएस न्यूज. भोपाल
मध्य प्रदेश में डिजिटल भुगतान की ओर बड़ा बदलाव देखने में आ रहा है और इसकी अगुवाई कर रही है राज्य की राजधानी भोपाल। यह देश के सबसे तेज़ी से कैशलेस बन रहे बाज़ारों में से एक बन गया है। कियर्नी और अमेज़न पे इंडिया ने हाल ही में 120 शहरों में 6,000 से अधिक ग्राहकों पर एक सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण के आधार पर बनी रिपोर्ट 'हाउ अर्बन इंडिया पेज 2025’ यह बताती है कि भोपाल में डिजिटल भुगतान को अपनाने की गति बड़े और मध्यम आकार के प्रमुख शहरों की तरह ही है। लोगों ने सबसे अधिक यूपीआई को अपनाया। भोपाल में अब ऑफलाइन ट्रांजैक्शन का 35% और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का 52 फीसदी यूपीआई से ही होता है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि इस बदलाव में महिलाओं, जेनरेशन जेड और मिलेनियल्स की बड़ी भागीदारी है। वे आवश्यक वस्तुओं, बिलों और लाइफ स्टाइल से जुड़े खर्चों के लिए यूपीआई, वॉलेट और क्रेडिट कार्ड का तेजी से उपयोग कर रहे हैं।

भोपाल जैसे बड़े शहर भी प्रमुख मेट्रो शहरों से अंतर घटा रहे हैं। शीर्ष छह महानगरों में, ऑफलाइन खरीदारी का 62 फीसदी डिजिटल भुगतान के माध्यम से होता है, जबकि बड़े और मध्यम आकार के शहरों में यह आंकड़ा 56 फीसदी तक पहुंच गया है। यह दिखाता है ये बाजार कितनी तेजी से डिजिटल भुगतान अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं। यूपीआई और वॉलेट-आधारित भुगतानों पर बढ़ते भरोसे और ऐप-आधारित लेनदेन के बढ़ते उपयोग के साथ, भोपाल मध्य भारत में एक प्रमुख डिजिटल भुगतान केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।

अमेज़न पे इंडिया के सीईओ विकास बंसल ने कहाकि भोपाल का डिजिटल भुगतान परिदृश्य प्रभावशाली गति से विस्तार कर रहा है, जिसे कुल लेनदेन में 23 फीसदी  की वृद्धि और यूपीआई के उपयोग में उल्लेखनीय उछाल का समर्थन प्राप्त है। ग्राहक रोज़ाना और खास मौकों की खरीदारी के लिए तेजी से डिजिटल माध्यमों को चुन रहे हैं और हमें अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और अमेज़न पे लेटर जैसे उत्पादों के लिए मांग में इज़ाफा दिख रहा है। यह रुझान दिखाता है कि भारत के दूसरे सबसे बड़े शहरों में लोग सुविधा, पारदर्शिता और लचीले भुगतान विकल्प चाहते हैं। अमेज़न पे में, हम सुरक्षित, सहज और विश्वसनीय भुगतान हल उपलब्ध करवाकर भोपाल के डिजिटल बदलाव में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


अमेज़न पे इस बड़े बदलाव को दिखाता है। जैसे कि बड़े और मध्यम आकार के शहरों में अधिक ग्राहक कैशलेस भुगतान अपना रहे हैं, यूपीआई और वॉलेट अब किराने का सामान, बिजली-पानी के बिल, दवाइयां और घरेलू आवश्यक वस्तुओं जैसी रोजमर्रा की खरीदारी में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। ये रुझान दिखाता है कि भोपाल के ग्राहक तेज़ और बिना रुकावट डिजिटल ट्रांजैक्शन को लेकर आश्वस्त हो रहे हैं।