अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड अब कम विदेशी मुद्रा शुल्क के साथ मिलेगा और शॉपिंग व ट्रैवल बुकिंग पर 5% तक असीमित रिवॉर्ड्स देता रहेगा।


 मुंबई। अमेज़न पे और आईसीआईसीआई बैंक ने आज अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए अपनी दीर्घकालिक साझेदारी के नवीनीकरण की घोषणा की। यह भारत का सबसे लोकप्रिय को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जिसके 50 लाख से अधिक ग्राहक हैं। 2018 में लॉन्च होने के बाद से इस कार्ड ने सरल और पारदर्शी रिवॉर्ड्स तथा सहज सुविधा के जरिए डिजिटल पेमेंट्स को एक नया आयाम दिया है।
 11 अक्टूबर 2025 से प्रभावी, अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड अंतरराष्ट्रीय लेन-देन पर विदेशी मुद्रा शुल्क (फॉरेक्स मार्कअप) को कम करेगा। यह कार्ड अपने प्रमुख लाभ जारी रखेगा—अमेज़न पे पर शॉपिंग और ट्रैवल बुकिंग पर प्राइम मेंबर्स को 5% असीमित कैशबैक मिलेगा, जबकि नॉन-प्राइम मेंबर्स को 3% असीमित रिवॉर्ड्स मिलते रहेंगे। इन विशेषताओं के साथ, यह कार्ड भारत का सबसे अधिक रिवॉर्ड देने वाला रोज़मर्रा का क्रेडिट कार्ड होने के साथ-साथ अब एक परफ़ेक्ट ट्रैवल कम्पैनियन भी बन जाएगा—जो आपके दैनिक खर्चों और यात्रा अनुभवों दोनों में अधिक मूल्य प्रदान करेगा।
 इस अवसर पर अमेज़न पे इंडिया के डायेक्टर - क्रेडिट एवं लेंडिंग मयंक जैन ने कहा, “इन फायदों के साथ हम भारत के सबसे भरोसेमंद को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं। हमारे 50 लाख से अधिक ग्राहकों ने हमेशा असीमित कैशबैक, जीरो जॉइनिंग और एनुअल फीस, तथा आसान रिडेम्पशन का आनंद लिया है। हम अपने ग्राहकों के लिए लगातार इनोवेशन करने और उन श्रेणियों में रिवॉर्ड्स को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो उनके लिए सबसे अहम हैं—रोज़मर्रा की ज़रूरतों से लेकर अब यात्रा तक। यह सुधार हमारे ग्राहकों के प्रति गहरी निष्ठा और भारतीयों के लिए क्रेडिट को रोज़मर्रा की जिंदगी में सहज बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
 आईसीआईसीआई बैंक के हेड - कार्ड्स एवं पेमेंट सॉल्यूशंस, विपुल अग्रवाल ने कहा, “अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड देश में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले को-ब्रांडेड कार्ड्स में से एक रहा है। हमें अमेज़न पे के साथ अपनी साझेदारी का नवीनीकरण कर ग्राहकों को और बेहतर सुविधाएँ देने की खुशी है। हमने देखा है कि भारतीय ग्राहकों में यात्रा की प्रवृत्ति बढ़ रही है और साथ ही समृद्ध रिवॉर्ड ऑफ़रिंग और लचीले रिडेम्पशन विकल्पों की मांग भी बढ़ रही है। विदेशी मुद्रा शुल्क कम करके, हम डिजिटल रूप से सक्षम ग्राहकों के लिए इस कार्ड की अपील को और मज़बूत कर रहे हैं, जो भुगतान के स्मार्ट तरीकों की तलाश में हैं।”
 
यात्रा पर और अधिक फायदे

• कम विदेशी मुद्रा शुल्क: अब सिर्फ 1.99% (पहले 3.5%) अंतरराष्ट्रीय लेन-देन पर
• प्राइम मेंबर्स के लिए अमेज़न पे पर ट्रैवल बुकिंग (फ्लाइट्स और होटल्स) पर 5% असीमित कैशबैक
• नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए अमेज़न पे पर ट्रैवल बुकिंग (फ्लाइट्स और होटल्स) पर 3% असीमित कैशबैक
 
जारी रहने वाले लाभ
• कोई वार्षिक या जॉइनिंग फीस नहीं
• अमेज़न शॉपिंग (गोल्ड कॉइन्स को छोड़कर) पर प्राइम मेंबर्स के लिए 5% असीमित कैशबैक
• अमेज़न शॉपिंग (गोल्ड कॉइन्स को छोड़कर) पर नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए 3% असीमित कैशबैक
• Amazon.in पर योग्य खरीद पर हमेशा उपलब्ध 3 महीने का नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प
• अमेज़न पे श्रेणियों (लॉगिन और अमेज़न से पेमेंट, डिजिटल रूप से उपलब्ध श्रेणियाँ और Amazon.in पर फिजिकल गिफ्ट कार्ड्स) पर 2% असीमित कैशबैक – किराया, टैक्स और शिक्षा को छोड़कर
• अमेज़न के बाहर अन्य सभी खर्चों पर 1% असीमित कैशबैक (फ्यूल, किराया, टैक्स, शिक्षा, यूटिलिटीज़ और अंतरराष्ट्रीय खर्चों को छोड़कर)
• 1% फ्यूल सरचार्ज छूट
 
अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पूरी तरह डिजिटल ऑनबोर्डिंग अनुभव देता रहेगा, जिससे कार्ड के पूरे जीवनचक्र—आवेदन से लेकर उपयोग और नवीनीकरण तक—ग्राहकों को सहज सुविधा मिलेगी। यह कार्ड की गति, सुविधा और ग्राहक-केंद्रित डिज़ाइन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।