एवीएस न्यूज .भोपाल
 देश के दिगंबर जैन समाज के सबसे बड़े अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ 13 दिसंबर को होने जा रहा है 13 से 15 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन में लगभग 5339 परिवार  योग्य वर वधु की तलाश करेंगे, आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने बताया, देश की सर्वाधिक प्रविष्टियां वाला यह परिचय सम्मेलन मातृ सम्मेलन ही नहीं बल्कि संपूर्ण जैन समाज का एक परिवार बन गया है,, इस मंच से अभिभावक अपने लिए परिवार के लिए सुयोग्य बहू और दामाद की तलाश करते हैं।
 आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल टोंग्या की अगुवाई में आयोजन समिति निरंतर  तैयारी में लगी हुई है,, इस बार का सम्मेलन पूरी तरह जीरो वेस्ट होगा सिंगल उसे प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा पीने के लिए तांबे का लोटा चाय के लिए कुल्हड़ और भोजन के लिए स्टील के बर्तन रहेंगे। इस बार लगभग  5339 रजिस्ट्रेशन हुए हैं,, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतो के साथ-साथ विदेश से उच्च शिक्षित युवक युवतियों का रजिस्ट्रेशन अधिक हुए हैं,, विदेश से यूसए यूके कनाडा कुवैत नार्वे इटली मलेशिया जिम्बाम्बे हॉन्ग कोंग आदि देशों से रजिस्ट्रेशन हुए हैं  आयोजन स्थल पर विशाल एलईडी लगाई जाएगी ।
इस पर सभी प्रत्याशियों का बायोडाटा लगातार उपलब्ध रहेगी वर  वधु के लिए अलग अलग बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है जिसमें  सभी प्रत्याशियों का सचित्र डाटा उपलब्ध रहेगा बेब साइट के माध्यम से भी प्रत्याशियों की जानकारी हासिल कर सकेंगे।  प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने बताया  सभी  अतिथियों के लिए स्वागत में औषधीय पौधों का वितरण होगा देश विदेश से आने वाले प्रत्याशियों विवाह को रिश्तेदारों के लिए उचित आवास भोजन की व्यवस्था के साथ-साथ अपने-अपने स्तर पर आयोजन समिति तैयारी में जुटी हुई है समिति के प्रमुख पदाधिकारी  अध्यक्ष मनोहर लाल टोंगिया , नरेंद्र टोंगिया ,इंजीनियर विनोद जैन, अशोक जैन ,प्रमोद हिमांशु, मयंक जैन(आई टी), सुनील पटेल ,राजकुमार  चौधरी ,विजय नूना , विजय वोहरा, संजय मुंगाबली , आनंद, विकास जैन सभी  टीम के  साथ  सिलसिलेवार अपने  अपनी व्यवस्थाओं में लगे हैं ।