टाटा प्ले बिंज के ‘शॉट्स’ में पॉकेट फिल्म्स शामिल हुआ
एवीएस न्यूज.मुंबई
: टाटा प्ले बिंज ने अति लघु कहानियों के लिए समर्पित शॉट्स में पॉकेट फिल्म्स को शामिल करके अपनी पेशकशों का विस्तार किया है। पॉकेट फिल्म्स छोटी कहानियों के लिए मशहूर है। इस पर कई भावनात्मक रूप से दिलचस्प और सांस्कृतिक मूल की कहानियाँ मौजूद हैं, जो शॉट्स के संग्रह का विस्तार करेंगी। टाटा प्ले बिंज शॉट्स की पेशकशों को लगातार मजबूत बनाते हुए आज के डिजिटल ग्राहकों को तुरंत देखने योग्य और बेहतरीन क्वालिटी का मनोरंजन प्रदान कर रहा है।
शॉट्स में पॉकेट फिल्म्स का प्रवेश सालों से दिलचस्प कहानियाँ पेश करते हुए अपने भरोसेमंद दर्शकों के साथ हुआ है। अब उनकी मनोरंजन सूची में अतिलघु कहानियाँ, जैसे चतुरंगा, विदुशी, मासा, सायलेंट सायकल और पीलीभीत के साथ कई लघु फिल्में, जैसे लॉकअप, डुबकी, पाठ, द डिसगॉयज़, एक्सचेंज ऑफर, बेना और स्पेशल डे शामिल हैं।
अपने मौजूदा साझेदारों बुलेट और स्टेज के साथ टाटा प्ले बिंज पर शॉट्स उपलब्ध होने से मनोरंजन की सांस्कृतिक गहराई और विविधता बढ़ी है। अब टाटा प्ले बिंज के ग्राहक 210 से अधिक अतिलघु कहानियाँ और 220 घंटे से अधिक की लघु फिल्में देख सकते हैं। ये कहानियाँ एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर शैलियों में हिंदी और मुख्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध हैं। आने वाले महीनों में और अधिक साझेदार इस सूची में शामिल हो जाएंगे। यह पेशकश विज्ञापनों के साथ टाटा प्ले बिंज ऐप पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध है।
यह अनुभव उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जिनके पास मनोरंजन के लिए बहुत कम समय होता है, और जो मोबाईल पर स्क्रॉल करते हुए कहानियाँ देखते हैं और पहली कहानी के बाद अपने आप अगली कहानी शुरू हो जाती है। वो समझदार खोज करते हुए कहानियाँ देखना पसंद करते हैं। इसलिए शॉट्स को टाटा प्ले बिंज ऐप में एक समर्पित होम रेल और अलग शॉट्स खंड में उपलब्ध कराया गया है। इसलिए ग्राहकों को न तो कोई अतिरिक्त सदस्यता लेनी पड़ेगी और न ही किसी ऐप में जाना पड़ेगा।
टाटा प्ले की चीफ कमर्शियल और कंटेंट ऑफिसर, पल्लवी पुरी ने कहा, ‘‘देश में लघु कहानियों की लोकप्रियता बढ़ रही है। इसलिए हम दर्शकों को नई व दिलचस्प कहानियाँ पेश करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, अपने साझेदारों को बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुँचने के लिए एक शक्तिशाली और सुगम मंच भी उपलब्ध कराते हैं।’’
समीर मोदी, फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, पॉकेट फिल्म्स ने कहा, ‘‘हम हमेशा से लघु फिल्मों द्वारा कहानी कहने में यकीन करते आए हैं। ये कहानियाँ बहुत कम समय में ही मजबूत भावनात्मक संबंध बनाती हैं।
टाटा प्ले बिंज के शॉट्स के साथ साझेदारी करके हमें अपनी अति लघु कहानियाँ और लघु फिल्में बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुँचाने का अवसर मिला है। यह सहयोग सार्थक और सांस्कृतिक रूप से जुड़ी कहानियों को आसानी से उपलब्ध कराने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है। साथ ही, हम कम समय में देखे जा सकने वाले उच्च क्वालिटी के मनोरंजन की बढ़ती मांग को भी पूरा करना चाहते हैं।’’

