निप्पॉन पेंट इंडिया ने उद्योग के परिदृश्य को नए सिरे से परिभाषित करने वाली गतिशील महिलाओं के लिए HERizons लांच किया
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
निप्सी ग्रुप का हिस्सा और एशिया प्रशांत की नंबर 1 पेंट एवं कोटिंग विनिर्माता कंपनी निप्पॉन पेंट इंडिया ने महिलाओं के नेतृत्व को गति देने, “गतिशील महिलाओं” के विभिन्न उद्योगों के एक समुदाय का निर्माण करने और परिवर्तन लाने वालों की अगली पीढ़ी को सशक्त करने के उद्देश्य के एक रणनीतिक प्लेटफॉर्म HERizons का अनावरण किया है। HERizons के दिल्ली संस्करण में एक शाम इस पहल को औपचारिक रूप से लांच किया गया जहां “नई संभावनाओं को रंग देना” थीम के तहत सभी क्षेत्रों से नीति निर्माता, उद्योग परिवर्तनकर्ता और महिला नेता एक साथ आईं। यह महिलाओं के सशक्तिकरण, पहुंच और विकास को लेकर इस कंपनी की प्रतिबद्धता में एक निर्णायक कदम है।
इस पहल के लिए माहौल तैयार करते हुए निप्पॉन पेंट इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री शरद मल्होत्रा ने HERizons के पीछे का विजन रेखांकित करते हुए उद्घाटन भाषण दिया। उन्होंने ऐसे प्लेटफॉर्मों की जरूरत रेखांकित की जो पहचान से परे जाकर सभी क्षेत्रों में महिला नेताओं के लिए गठबंधन, दृश्यता और दीर्घकालीन प्रभाव को सक्रिय रूप से समर्थ बनाएं।
उन्होंने कहा, “एक ऐसे प्लेटफॉर्म के निर्माण को लेकर HERizons हमारी प्रतिबद्धता है जहां महिलाओं की संभावना को पहचान मिले, वह बढ़े और उसका उत्सव मनाया जाए। यह केवल एक बार नहीं, बल्कि निरंतर हो। हमारा मानना है कि जब महिलाएं नेतृत्व करने के लिए सशक्त होती हैं तो पूरे उद्योगों में परिवर्तन आता है।”
मुख्य भाषण पूर्व विदेश राज्यमंत्री सुश्री मीनाक्षी लेखी द्वारा दिया गया जिन्होंने भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए नीति, प्रतिनिधित्व और नवप्रवर्तन के महत्व को रेखांकित किया। श्रीमती लेखी ने व्यापक स्तर पर महिलाओं की संभावना को मूर्त प्रगति में तब्दील करने में HERizons जैसे प्लेटफॉर्मों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बोलते हुए इस बातचीत में राष्ट्रीय दृष्टिकोण पेश किया।
इस शाम का मुख्य आकर्षण मिशन शक्तिसैट शुभांकर का अनावरण रहा जोकि मिशन शक्तिसैट की ग्लोबल चेयर की क्षमता में सुश्री लेखी की अगुवाई में अंतरिक्ष और विज्ञान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक अग्रणी वैश्विक पहल है। इस दौरान लोक सेवा और महिला सशक्तिकरण में उनके नेतृत्व और योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
HERizons महिलाओं की वृद्धि एवं सशक्तिकरण के लिए एक बहुआयामी प्लेटफॉर्म के निर्माण को लेकर इस कंपनी की व्यापक दृष्टि की झलक पेश करता है। यह प्लेटफॉर्म, कारोबार से परे जाकर ऐसे प्लेटफॉर्मों का सक्रिय रूप से समर्थन करे जो तीन प्रमुख पहल के जरिए महिला नेताओं को सशक्त करते हैं।
इन तीन पहल में HERizons Canvas: अभिव्यक्ति, किस्सागोई और कलात्मक आवाजों को प्रदर्शित करने के लिए एक रचनात्मक एवं सहयोगी मंच, HERizons Voices: संवाद के लिए, नेतृत्व के जरिए और सभी उद्योगों में महिलाओं के दृष्टिकोणों का विस्तार करने के लिए एक मंच और HERizons Next: महिला नेताओं की अगली पीढ़ी के मार्गदर्शन, सहयोग और समर्थ बनाने के लिए डिजाइन एक भविष्य उन्मुखी पहल।
इस समिट में HERizons Achievers के पहले समूह को भी शामिल किया गया। The HERizons Change Maker Awards के तहत फैशन, डिजाइन, रीयल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, कला, टिकाऊपन और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में 18 ऐसी असाधारण महिलाओं की पहचान की गई जो अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से नियमों को नए सिरे से लिख रही हैं।
HERizons की लांचिंग के जरिए, निप्पॉन पेंट इंडिया अपने मूलभूत दर्शन को सुदृढ़ करती है। यह कंपनी परिदृश्य उपलब्ध कराती है और लोग भविष्य के लिए नई संभावनाओं को रंग देते हैं।
निप्पॉन पेंट इंडिया (निप्सी समूह का हिस्सा-निप्पॉन पेंट होल्डिंग्स की अनुषंगी) के बारे में
निप्पॉन पेंट इंडिया, निप्सी समूह का हिस्सा है जोकि 145 वर्षों से अधिक की वैश्विक विशेज्ञता के साथ एशिया प्रशांत के अग्रणी पेंट एवं कोटिंग्स विनिर्माता है। सिंगापुर मुख्यालय वाला निप्सी ग्रुप एशिया प्रशांत में नंबर 1 पेंट एवं कोटिंग्स प्रदाता है जिसकी 28 स्थानों पर 118 विनिर्माण इकाइयां परिचालन में हैं और 31,000 से अधिक कर्मचारी विश्व में काम कर रहे हैं।
भारत में यह कंपनी छह प्रमुख व्यवसायों- डेकोरेटिव पेंट, ऑटोमोटिव ओईएम, ऑटोमोटिव रिफिनश एवं कॉमर्शियल वीकल कोटिंग्स, वुड कोटिंग, इंडस्ट्रियल कोटिंग और इससे परे कोटिंग में परिचालन करती है। इस संयुक्त ताकत से निप्पॉन पेंट इंडिया समग्र, उच्च निष्पादन वाले कोटिंग सॉल्यूशंस हर सतह एवं एप्लीकेशन के लिए उपलब्ध कराती है। स्थानीय बाजार की गहरी समझ के साथ एडवांस्ड ग्लोबल रिसर्च को मिलाकर इस एकीकृत दृष्टिकोण से एकीकृत, विश्वस्तरीय उत्पाद उपलब्ध होते हैं जो भारतीय उपभोक्ताओं एवं उद्योगों की विविध जरूरतें पूरी करते हैं।

