होंडा कार्स इंडिया का होंडा एलिवेट नए इंटीरियर और स्टाईलिंग अपग्रेड के साथ पेश
· वी एवं वीएक्स ग्रेडः नई ब्लैक फैब्रिक अपहोल्स्टरी, आईवरी इंसर्ट और वैकल्पिक अल्फा-बोल्ड प्लस ग्रिल के साथ उपलब्ध।
· ब्लैक एडिशनः दो स्टाईल - क्रोम/सिल्वर एक्सेंट्स और स्टैंडर्ड ग्रिल के साथ ब्लैक एडिशन, तथा नए वैकल्पिक अल्फा-बोल्ड प्लस ग्रिल और ब्लैक्ड-आउट स्टाईलिंग के साथ सिग्नेचर ब्लैक एडिशन।
· वी, वीएक्स, और जैडएक्स ट्रिम्स के लिए क्रिस्टल ब्लैक पर्ल कलर विकल्प पेश किया गया।
नई दिल्ली। भारत में प्रीमियम कारों के मुख्य निर्माता, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज अपनी लोकप्रिय एसयूवी, होडा एलिवेट में आकर्षक अपडेट पेश किए। त्योहारों से पहले पेश किए गए इन नए अपडेट्स में नए इंटीरियर लुक, बेहतर एक्सटीरियर स्टाईलिंग, तथा ऐसे पैकेज शामिल हैं, जो इस एसयूवी की प्रीमियम अपील और बोल्ड कैरेक्टर बढ़ाते हैं।
होंडा एलिवेट जैडएक्स ग्रेड अब नई आईवरी इंटीरियर थीम के साथ आएगी, जिसमें आईवरी लैदरेट सीटें तथा डोर लाईनिंग और इंस्ट्रूमेंट पैनल पर आईवरी सॉफ्ट टच इंसर्ट शामिल हैं। जैडएक्स ग्रेड अब बेहतर प्रीमियम फील के साथ वैकल्पिक फीचर के रूप में नए अल्फा-बोल्ड ग्रिल के साथ आएगा, जिससे इसका फ्रंट प्रोफाईल और अधिक कमांडिंग एवं स्टाईलिश बन गया है।
इसके अलावा, नया 360 डिग्री सराउंड विज़न कैमरा और रिद्मिक 7-कलर ऑम्बियांट लाईटिंग भी विकल्पों के रूप में उपलब्ध हैं। आईवरी अपहोल्स्टरी विकल्प के साथ एलिवेट जैडएक्स तीन आकर्षक रंगों, टैन, आईवरी और ब्लैक (ब्लैक एडिशन में) के साथ आएगा। नए जैडएक्स ग्रेड का मूल्य 15,51,000 रुपये है। (एक्स-शोरूम दिल्ली)
वहीं एलिवेट के वी और वीएक्स ग्रेड अब पिछली शैडो बीज़ अपहोल्स्टरी की जगह नई ब्लैक अपहोल्स्टरी के साथ आएंगे। इन वैरिएंट्स में भी डोर की लाईनिंग और डैशबोर्ड पर आईवरी सॉफ्ट टच इंसर्ट दिए गए हैं, जिससे इंटीरियर का ड्युअल-टोन लुक तैयार हुआ है। साथ ही, इन ग्रेड्स में भी ग्राहकों को अल्फा-बोल्ड प्लस ग्रिल मिलेगी, जो इसके एक्सटीयिर को ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी बनाएगी। इसके अलावा वी, वीएक्स और जैडएक्स ग्रेड्स के मौजूदा रंगों के अलावा, इनके लिए क्रिस्टल ब्लैक पर्ल कलर विकल्प पेश किया जाएगा। वी और वीएक्स ग्रेड्स का मूल्य क्रमशः 12,39,000 और 14,13,700 रुपये होगा।
होंडा एलिवेट ब्लैक एडिशन दो विशेष स्टाईलिंग विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा। यह उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा, जो ज्यादा गहरा और आक्रामक लुक पसंद करते हैं। ब्लैक एडिशन में ब्लैक एक्सटीरियर के साथ क्रोम और सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं। इनकी स्टैंडर्ड ग्रिल को बरकरार रखा गया है। सिग्नेचर ब्लैक एडिशन नई अल्फा-बोल्ड ग्रिल को स्टैंडर्ड बनाकर फुल ब्लैक्ड-आउट एलिमेंट्स के साथ 7 कलर रिद्मिक ऑम्बियांट लाईट में पेश किया जाएगा। अंदर की तरफ इन दोनों एडिशन में अपस्केल ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई है, जो वाहन की प्रीमियम अपील बढ़ाती है। ब्लैक एडिशन और सिग्नेचर ब्लैक एडिशन, दोनों के इंटीरियर में ब्लैक स्टिचिंग के साथ ब्लैक लैदरेट सीटें, ब्लैक सॉफ्ट टच डोर पैड और लैदरेट में लिपटी आर्मरेस्ट दी गई हैं। ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड कम्फर्ट और स्टाईल के बेहतरीन मिश्रण के साथ ड्राईविंग के अनुभव को और अधिक बेहतर बना देता है।
नई पेशकशों के बारे में कुणाल बहल, वाईस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एवं सेल्स, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘होंडा एलिवेट बहुत सफल मॉडल है। इसकी बहुउपयोगिता के कारण ग्राहकों ने इसे बहुत पसंद किया है। यह घरेलू और निर्यात बाजारों में होंडा कार्स इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल है। नए जैडएक्स ग्रेड और सभी ग्रेड्स में नए इन्हांसमेंट्स के साथ हम अपने ग्राहकों को त्योहारों के अवसर पर और अधिक विकल्प प्रदान करना चाहते हैं। हम होंडा परिवार में उनका हार्दिक स्वागत करते हैं।’’
होंडा एलिवेट के बेहतरीन फीचर्स आधुनिक एसयूवी के ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। इसमें 1.5ली. आई-वीटेक पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड मैन्युअल या 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। यह एसयूवी अपने अल्ट्रा-लार्ज कार्गो, ऊँचे ग्राउंड क्लियरेंस, और आरामदायक एवं विशाल इंटीरियर के लिए मशहूर है। यह दैनिक आवागमन और लंबे सफर, दोनों के लिए उपयुक्त है।

