दिल्ली के व्यापारियों का दीपोत्सव उमंग, मनाया मोदी सरकार की जीएसटी में राहत पर आभार
आत्माराम सोनी.भोपाल
प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं द्वारा आयोजित भव्य ‘दीपावली मिलन समारोह’ ओराना बैंक्वेट, मायापुरी में बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूरे वातावरण में उल्लास, एकता और भारतीय परंपरा की गरिमा झलक रही थी। कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया कि उन्होंने दीपावली से पूर्व जीएसटी दरों में राहत देकर देश के व्यापार जगत को एक अनमोल तोहफा दिया है। व्यापारियों ने कहा कि मोदी का यह कदम न केवल व्यापार को सशक्त करेगा बल्कि उपभोक्ताओं के चेहरे पर भी मुस्कान लाएगा।
पदाधिकारियों का फूलमालाओं और शालों से भव्य स्वागत
आल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (पंजी.) अध्यक्ष राजेन्द्र कपूर ने बताया कि इस अवसर पर दिल्ली के मॉडल टाउन विधायक अशोक गोयल ‘देवराहा’ जी तथा मध्य प्रदेश के गुना की विधायक श्रीमती प्रियंका ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के संकल्प को साकार करने में व्यापारियों को अहम भागीदार बताते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का फूलमालाओं और शालों से भव्य स्वागत किया गया।
- समारोह का एक विशेष आकर्षण रहे
दीपावली की सटीक तिथि को लेकर चला भ्रम। इस विषय पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जैसा बनारस विधा पीठ, गीता आश्रम तथा दिल्ली के पौराणिक गौरी शंकर मंदिर के विद्वानों ने शास्त्रार्थ के आधार पर घोषणा की है, उसी के अनुसार दीपावली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। सभी व्यापारियों ने एकमत होकर घोषणा की कि वे 20 अक्टूबर को लक्ष्मी-गणेश पूजन कर दीपावली का उत्सव मनाएंगे।
- कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी गण
राधेश्याम शर्मा ,देवराज बवेजा, बलदेव गुप्ता, रमेश खन्ना,चंद्र भूषण गुप्ता, राजेन्द्र कपूर, विनय नारंग, सुशील गोयल, अजय शर्मा, ललित अग्रवाल, देवेंद्र जैन (देवू), परमजीत सिंह (पम्मा), राजीव गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अरबिंदर सिंह, ईश्वर गिरी सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
-सभी ने मिलकर संदेश दिया
व्यापारी समाज न केवल देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि संस्कृति और सामाजिक एकता का भी सशक्त वाहक है।

