एवीएस न्यूज. नई दिल्ली  


टी20 सीज़न 2026 के जबरदस्त उत्साह के बीच लाईटिंग में वर्ल्ड लीडर, सिग्निफाई ने ईकोलिंक एक्सक्लुसिव राजस्थान रॉयल्स लिमिटेड एडिशन फैन की नई रेंज लॉन्च की है। यह रेंज क्रिकेट फैंस के गौरवपूर्ण जयकारे के बीच उन्हें कूल रखने के लिए बनाई गई है। 
इस रेंज में स्मार्ट कूलिंग, एनर्जी एफिशियंसी और क्रिकेट के जुनून का बेहतरीन तालमेल है। यह भारतीय ग्राहकों को भरोसेमंद और एनर्जी एफिशियंट कूलिंग सॉल्यूशन प्रदान करने की ईकोलिंक की प्रतिबद्धता को बल प्रदान करती है। यह रेंज हाई परफॉर्मेंस, बोल्ड एनर्जी और जीतने की उसी अटूट भावना को प्रदर्शित करती है, जिसके लिए राजस्थान रॉयल्स मशहूर हैं। अपनी एडवांस्ड बीएलडीसी फैन टेक्नोलॉजी के साथ यह रेंज शक्तिशाली कूलिंग, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशियंसी पेश करती है, इसलिए यह जितनी रोमांचक है, उतनी ही व्यवहारिक भी है।


सिग्निफाई, ग्रेटर इंडिया के सी.ई.ओ एवं एम.डी, सुमित जोशी ने कहा, ‘‘सिग्निफाई में हम ग्राहकों को लगातार उपयोगी और कारगर इनोवेशन प्रदान करने के तरीके खोजते हैं। हमारे एक्सक्लुसिव राजस्थान रॉयल्स लिमिटेड एडिशन फैन हमारे इसी उद्देश्य को पूरा करते हैं। इनमें क्रिकेट फैंस के जुनून के साथ एनर्जी एफिशियंसी और विश्वसनीयता की सिग्निफाई की प्रतिबद्धता को शामिल किया गया है, जिससे एक ठोस जुड़ाव उत्पन्न होता है। हमें उम्मीद है कि यह रेंज पूरे देश में क्रिकेट फैंस को ज्यादा आरामदायक और उत्साहपूर्ण अनुभव प्रदान करेगी।’’


निखिल गुप्ता, हेड ऑफ स्ट्रेट्जी एंड मार्केटिंग, ग्रेटर इंडिया, सिग्निफाई ने कहा कि, ‘‘भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जुनून का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ईकोलिंक द्वारा आज का लॉन्च इस जुनून को एक ठोस दैनिक अनुभव में बदल रहा है। इस पंखों की बीएलडीसी फैन टेक्नोलॉजी एनर्जी एफिशियंसी के साथ स्थिर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है। पोर्टेबल नेक फैन से लेकर घर में लगने वाले पंखों तक यह पूरा कलेक्शन ग्राहकों से जुड़ाव मजबूत करते हुए एक आसानी से उपलब्ध और भरोसेमंद ब्रांड के रूप में ईकोलिंक की स्थिति को मजबूत कर रहा है।’’


इस लॉन्च से भारतीयों की संस्कृति बन चुके इस महत्वपूर्ण क्रिकेट आयोजन का हिस्सा बनकर बाजार में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने और पहुँच का विस्तार करने की ईकोलिंक की रणनीति को बल मिलता है। ईकोलिंक एक्सक्लुसिव राजस्थान रॉयल्स लिमिटेड एडिशन फैन इस टी20 सीज़न को अधिक कूल, जबरदस्त और यादगार बनाने के लिए तैयार हैं।
 

न्यूज़ सोर्स : कोलिंक एक्सक्लुसिव राजस्थान रॉयल्स लिमिटेड एडिशन फैन इस टी20 सीज़न