जियो ने मप्र-छग में 14 लाख से ज्यादा घरों को हाइ-स्पीड इंटरनेट से जोड़ा

भोपाल । सबसे बड़ी फिक्सड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए ) सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रिलायंस जियो ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में सबसे ज्यादा मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े है। टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की जून 2025 की रिपोर्ट में एक बार फिर जियो ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों को जोड़ा है। जून 2025 में रिलायंस जियो से 4.2 लाख मोबाइल ग्राहक जुड़े है। वहीं, जियो फाइबर और एफडब्ल्यूए जियो एयर फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को 46 हजार से ज्यादा ग्राहकों ने अपनाया है। जबकि समान अवधि में एयरटेल के 16 हजार ब्रॉडबैंड ग्राहक बढ़े।
- जियो की मोबाइल ग्राहक 4.6 करोड़ और ब्रॉडबैंड ग्राहक 14.4 लाख से अधिक
ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में सभी टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 8.1 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। वहीं,फिक्सड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) और वायरलाइन ब्राडबैंड उपभोक्ता 26 लाख से ज्यादा है। इसमें जियो की मोबाइल ग्राहक 4.6 करोड़ और ब्रॉडबैंड ग्राहक 14.4 लाख से कहीं अधिक है। साथ ही मार्केट शेयर पर गौर करें तो मोबाइल उपभोक्ता में बाजार हिस्सेदारी 57 फिसदी और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता में मार्केट शेयर 54.9 प्रतिशत है। जियो के पास मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में मौजूद कुल 5जी क्षमता का 70 फिसदी से ज्यादा हिस्सा है। जो कि दोनों प्रदेश के सभी 88 जिलों में उपलब्ध है। रिलायंस जियो की उन्नत स्टैडअलोन ट्रू5जी सेवा की पहुंच दोनों राज्यों के शहरी क्षेत्र के साथ गांव-गांव तक है। इसी वजह से उद्यमियों के साथ सुदूर इलाके में रहने वाले ग्रामीण उपभोक्ता की ब्रॉडबैंड सेवा के लिए पहली पसंद रिलायंस जियो की फाइबर और एयर फाइबर सर्विस है।

