.भोपाल। सोने-चांदी के भाव में शुक्रवार को रिकॉर्ड तेजी देखी गई है। चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। घरेलू बाजार सराफा चौक बाजार में सोने के भाव 1 लाख 13 हजार रुपए प्रति दसग्राम और 1 करोड़ 13 लाख रुपए किलो के भाव पर व्यापार किया।  जबकि चांदी के भाव मय जीएसटी 1 लाख 30 हजार रुपए किलो बोली गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सराफा व्यापारी नवनीत अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई, लेकिन बाद में इनके भाव चढ़ गए। कॉमेक्स पर सोना 3,672.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,673.60 डॉलर प्रति औंस था। लेकिन यह 16.80 डॉलर की तेजी के साथ 3,690.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार किया।  जबकि कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 42.05 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 42.14 डॉलर था और यह 0.38 डॉलर की तेजी के साथ 42.53 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार किया। 


बाजार के जानकारों का कहना है कि भूराजनीतिक अनिश्चितता और अमेरिका के कमजोर जॉब आंकड़ों के बीच सोने की चमक और तेज हुई है। जिस तरह वैश्विक बाजार की स्थिति बनी है, उसमें निवेशक लगातार सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कमजोर जॉब्स आंकड़े और यूएस फेड की तरफ से रेट कटौती की उम्मीद के बीच सोना 3655.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।  यानी इसमें 0.54 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।