एलजीइलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस 2025 को खास बनाने के लिए लॉन्च किया 'द ग्रैंड 15 फेस्ट'
नई दिल्ली। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपना नया कैम्पेन 'द बैंड 15 फेस्ट' पेश किया है। आजादी के इस खास मौके पर, एलजी अपने होम एप्लायंसेज और एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट्स पर कई शानदार ऑफर्स और बंडल डील्स दे रहा है। यह ऑफर्स 20 अगस्त 2025 तक जारी हैं, जिसमें ग्राहक एलजी के प्रीमियम प्रोडक्ट्स से अपने घर को अपग्रेड कर सकते हैं। इस कैंपेन के तहत, ग्राहकों को चुनिंदा मॉडल्स पर 26 फीसदी तक कैशबैक का फायदा मिलेगा। यहां कैशबैक की अधिकतम सीमा 50,000 रुपए तक है। साथ ही, सिर्फ 15 रुपए का डाउन पेमेंट देकर आप अपने पसंदीदा एलजी प्रोडक्ट्स घर ले जा सकते हैं और बाकी पैसा आसान ईएमआई में भर सकते हैं। इसके अलावा, चुनिंदा आइटम्स पर ईएमआई की शुरुआत सिर्फ 888 रुपए से है, जिससे एलजी के प्रोडक्ट्स को खरीदना और भी ज्यादा आसान एवं किफायती बन जाता है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की होम एप्लायंसेज कैटेगरी में. चुनिंदा वॉटर प्यूरीफायर मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को 42,000 रुपए तक का मुफ्त एनुअल मेंटेनेंस का फायदा मिलेगा। वहीं चुनिंदा साइड-बाई-साइड रेफ्रिजरेटर खरीदने वालों को 13,999 रुपए या 11,999 रुपए का मुफ्त मिनी रेफ्रिजरेटर भी दिया जाएगा, जबकि चुनिंदा माइक्रोवेव ओवन के साथ मुफ्त ग्लास बाउल किट भी मिलेगी। इसके अलावा, चुनिंदा रेजिडेंशियल एयर कंडीशनर मॉडल्स पर 5 साल की PCB वारंटी का ऑफर दिया जा रहा है।
ग्राहकों को 3 साल की वारंटी का फायदा मिलेगा
होम एंटरटेनमेंट कैटेगरी में, एलजी के चुनिंदा 4के टीवी खरीदने पर एलजी साउंडबार पर 30 फीसदी तक की छूट दे रहा है. साथ ही एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट 1300 रुपए से शुरू हो रहे हैं। चुनिंदा एलजी ओएलईडी टीवी खरीदने पर ग्राहकों को 3 साल की वारंटी का फायदा मिलेगा और साथ ही 100 से अधिक मुफ्त एलजी चैनल्स भी देखने को मिलेंगे।
द ग्रैंड 15 फेस्ट के साथ स्वतंत्रता दिवस 2025 का जश्न विशेष ऑफर्स के साथ
इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, होंग जू जियोन ने कहाकि हमें 'द ग्रैंड 15 फेस्ट के साथ स्वतंत्रता दिवस 2025 का जश्न विशेष ऑफर्स के साथ मनाते हुए बेहद खुशी हो रही है। ये ऑफर्स सिर्फ आकर्षक कीमतों तक सीमित नहीं हैं बल्कि ये भारतीय ग्राहकों को एलजी के नए इनोवेशन रोजमर्रा के जीवन को सुविधाजनक और बेहतर बनाने के हमारे निरंतर प्रयासों को दर्शाते हैं।"

