एथर इलेक्ट्रिक ने की स्कूटर खरीदने वालों के लिए 20 हजार रु. के बेनेफिट्स घोषणा
एवीएस न्यूज . नई दिल्ली
एथर एनर्जी ने दिसंबर में अपने माह भर चलने वाले अभियान का तीसरा संस्करण शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत दिसंबर में चुनिंदा एथर स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षक कैश डिस्काउंट, ईएमआई ऑफर और एक्सटेंडेड वॉरंटी प्रदान की जा रही है। एथर ने इसके समाधान के लिए दिसंबर में स्कूटर खरीदने वालों को बेहतर मूल्य तथा हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर की निरंतर कंपैटिबिलिटी प्रदान करने का भरोसा दिलाया है।
इस अभियान के अंतर्गत ग्राहकों को 20,000 रुपए मूल्य तक के बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं, जिनमें क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 10,000 रुपए तक की छूट और 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट शामिल है।
ये ऑफर एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, वनकार्ड, फेडरल बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, स्केपिया, केनरा बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक और आरबीएल बैंक के कार्डधारकों को उपलब्ध हैं। एथर के मौजूदा पोर्टफोलियो में 450 सीरीज़ के इलेक्ट्रिक स्कूटर परफॉर्मेंस के लिए बनाए गए हैं। रिज़्टा एथर का पहला फैमिली स्कूटर है। 450 सीरीज़ में एथर 450एक्स, 450एस, और 450 एपेक्स मॉडल आते हैं, जिनकी आईडीसी रेंज वैरिएंट के अनुसार 161 किलोमीटर तक है।
इन स्कूटर्स में मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल, मैजिक ट्विस्ट, और कई कनेक्टेड टेक्नोलॉजी हैं, जिनमें गूगल मैप्स नैविगेशन, डैशबोर्ड पर व्हाट्सऐप, कॉल एवं म्यूज़िक कंट्रोल शामिल हैं।

