यह एकीकृत पोर्टफोलियो एचएफसीएल के स्थापित डेटा सेंटर ऑप्टिकल फाइबर केबल्स और एक्सेसरीज पेशकश को साथ लाता है जिसमें आईबीआर केबल्स, फाइबर केबल असेंबलीज़, पैच कॉर्ड्स, पिगटेल्स, ट्रंक्स, कैसेट्स एवं एनक्लोजर पैनल शामिल हैं
•    हाइपरस्केलर्स के लिए इसका अर्थ त्वरित तैनाती चक्र, घटे हुए इंटरऑपरेबिलिटी जोखिम और भविष्य के लिए तैयार ढांचागत सुविधाएं हैं जिससे निर्बाध रूप से 800जी और 1.6टी नेटवर्कों की ओर रुख किया जा सकता है

एवीएस न्यूज. नई दिल्ली  
अग्रणी वैश्विक टेक्नोलॉजी उपक्रम और दूरसंचार एवं नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में नवप्रवर्तक एचएफसीएल लिमिटेड (एचएफसीएल) ने अपने एकीकृत ऑप्टिकल कनेक्टिविटी पोर्टफोलियो के लिए एकीकृत ब्रांड पहचान के तौर पर OptiQ AI™ की आज घोषणा की जिसमें एआई, क्लाउड और हाइपरस्केल डेटा सेंटर माहौल के लिए डिजाइन किए गए ऑप्टिकल फाइबर केबल्स एवं एक्सेसरीज की मौजूदा रेंज शामिल है। 


इस ऑप्टिक्यू एआई ब्रांड को एचएफसीएल की स्थापित ऑप्टिकल कनेक्टिविटी क्षमताओं के लिए बाजार में एक तेज वाले चेहरे की पहचान तैयार करने के लिए इरादे से पेश किया गया है। कंपनी की स्थापित ऑप्टिकल कनेक्टिविटी क्षमताओं की पेशकश ग्राहकों को पहले से की जा रही है। ऑप्टिकक्यू एआई आधुनिक डेटा सेंटरों की बदलती जरूरतों के हिसाब से एचएफसीएल के भरोसेमंद उत्पादों को एक साथ लाता है। इन सेंटरों में निष्पादन, विस्तार और परिचालन दक्षता के लिए ऑप्टिकल कनेक्टिविटी एक महत्वपूर्ण कारक बन गया है।  


जिस प्रकार से जीपीयू क्लस्टर 1,00,000 जीपीयू तैनाती की ओर बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए पारंपरिक नेटवर्किंग ढांचे पर कई तरह के दबाव बढ़ रहे हैं जिसमें तेजी से बढ़ती बैंडविथ की मांग, सख्त लेटेंसी सीमा, बढ़ती फाइबर डेनसिटी जरूरतें और त्वरित तैनाती चक्रों की जरूरत शामिल हैं।

एचएफसीएल के ऑप्टिक्यू एआई पोर्टफोलियो को इन जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। यह पांच मुख्य विशेषताओं- हाई क्वालिटी, क्वांटम बैंडविथ, डेनसिटी क्वांटिफाइड, क्विक रोलआउट और क्यू क्लास अपटाइम पर आधारित एक एकीकृत पेशकश है। 


कुल मिलाकर ये स्तंभ इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि ये उच्च निष्पादन एआई वर्कलोड के लिए आवश्यक सिग्नल इंटिग्रिटी प्रदान करें, 800जी एवं 1.6टी नेटवर्क आर्किटेक्चर में बदलाव को सपोर्ट करें, सीमित जगह वाले डेटा सेंटर में फाइबर डेनसिटी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ा सकें, तैनाती के समय को कम कर सकें और जरूरी कामों वाले माहौल के लिए नेटवर्क की विश्वसनीयता को बेहतर बनाएं। 


इस पोर्टफोलियो के केंद्र में एचएफसीएल के इंटरमिटेंटली बांडेड रिबन (आईबीआर) केबल्स पोर्टफोलियो हैं जो एक बहुत ही कांपैक्ट आकार में हजारों फाइबर काउंट को सपोर्ट करते हैं। इस पोर्टफोलियो में सटीक इंजीनियरिंग वाले फाइबर पिगटेल्स, पैच कॉर्ड्स, हाई परफॉर्मेंस ट्रंक्स, फाइबर असेंबलीज़ और हाई डेनसिटी व अल्ट्रा हाई डेनसिटी कैसेट्स एवं एनक्लोजर पैनल का एक समग्र सेट शामिल है जो एआई, क्लाउड एवं हाइपरस्केल वातावरण के लिए निर्मित एक एकीकृत ऑप्टिकल इकोसिस्टम तैयार करते हैं। इन पेशकश से तैनाती संबंधी जटिलताओं को घटाने में मदद मिल सकती है, हाई फाइबर डेनसिटी में सपोर्ट मिलता है और इंटरऑपरेबिलिटी चुनौतियों को न्यूनतम करने के साथ ही व्यापक स्तर पर एआई एवं हाइपरस्केल डेटा सेंटर स्थापना में जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलती है। 


इस पोर्टफोलियो पहचान को लेकर एचएफसीएल के प्रबंध निदेशक महेन्द्र नाहटा ने कहा, “ऑप्टिकल कनेक्टिविटी की भूमिका डेटा सेंटर ढांचे की सहायक परत से बढ़कर इस एआई युग के निर्णायक आधारों में से एक की हो गई है। जैसा कि एआई क्लस्टर्स का स्तर और बैंडविथ की जरूरतें तेजी से बढ़ी हैं, ग्राहकों को विश्वसनीय, हाई डेनसिटी एवं तैनाती के लिए तैयार ऑप्टिकल कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस की जरूरत है। ऑप्टिक्यू एआई के साथ हम एचएफसीएल के स्थापित ऑप्टिकल पोर्टफोलियो को एक एकीकृत पहचान दे रहे हैं जिसमें इंजीनियरिंग की गहराई, विनिर्माण की ताकत और ग्राहक का ध्यान परिलक्षित होता है। इसे हमने एआई, क्लाउड एवं हाइपरस्केल की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कई वर्षों में तैयार किया है।” 


उन्होंने आगे कहा, “उद्योग की रिपोर्ट्स में अनुमान व्यक्त किया गया है कि एआई ऑप्टिकल बाजार आज के 14 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक 73 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। इसे एआई डेटा सेंटरों में बढ़ते निवेश, उच्च निष्पादन वाले कंप्यूटिंग ढांचे और हाइपरस्केल क्लाउड नेटवर्कों से गति मिलेगी। कोई भी व्यक्ति यदि इस उद्योग पर पैनी नजर डाले तो स्पष्ट है कि इस आधारभूत ढांचे के लिए आपूर्ति श्रृंखला कुछ ही भौगोलिक क्षेत्रों पर केंद्रित है।

एचएफसीएल का मानना है कि भारत के पास एक मजबूत एवं फुर्तीली आपूर्ति श्रृंखला से उच्च गुणवत्ता के ऑप्टिकल कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस का विनिर्माण कर उसकी पेशकश करके इस वैश्विक बदलाव में प्रतिभाग करने का एक सार्थक अवसर मौजूद है। जैसा कि हाइपरस्केलर्स अगली पीढ़ी के डेटा सेंटरों में निवेश बढ़ा रहे हैं, हाई डेनसिटी ऑप्टिकल कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस के लिए मांग में उछाल आने की संभावना है।

ठोस ऑर्डर पाइपलाइन में होने, गहरी इंजीनियरिंग पूंजी और 60 से अधिक देशों में व्यापक स्तर पर ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी लागू करने के एक मजबूत ट्रैक के बल पर एचएफसीएल का स्थानीय विनिर्माण मॉडल, संरचित लागत प्रभावी एवं मजबूत आपूर्ति श्रृंखला उपलब्ध कराता है।