.भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से कंफेडरेशन ऑफ  ऑल इंडिया ट्रेडर्स के भोपाल जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा सौजन्य मुलाकात कर व्यापारिक समस्याओं और समाधान के  लिए ज्ञापन पत्र सौंपा ओर उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया। धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि संगठन पूरी तरह से सरकार के साथ खड़ा है और सरकार से अपेक्षा है कि वह निरंतर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहे। मुलाकात के दौरान जीएसटी 2.0 से व्यापारियों को मिली राहत पर चर्चा हुई और आने वाले समय में किए जाने वाले सुधारों पर भी सार्थक संवाद हुआ।
 इस अवसर पर ऑनलाइन ट्रेड, ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा किए जा रहे अनुचित व्यापारिक तौर-तरीके, एमआरपी व पैकिंग चार्जेज से जुड़ी विसंगतियां, छोटे व्यापारियों के संरक्षण और खुदरा व्यापार को मज़बूत करने जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कैट प्रतिनिधियों ने भरोसा जताया कि सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में गंभीर प्रयास करेगी और संगठन हर स्तर पर सहयोग करता रहेगा। उल्लेखनीय है कि यह भोपाल जिला अध्यक्ष की भेंट में व्यापारियों और सरकार के बीच संवाद एवं समन्वय को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही। इस अवसर पर कमल अजमेरा सहित कैट के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।