भोपाल। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने  अपील की है कि स्वदेशी अपनाओ ,भारत बनाओ। इसके लिए संगठन द्वारा राजधानी भोपाल सहित देशभर में कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व प्रदेश महामंत्री रमाकांत तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद आलोक शर्मा के इस अपील को मूर्तरूप देने में जुटे कैट के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की अपील का असर बाजार में दिखने लगाया है।

लोगों में स्वदेशी अपनाओं अभियान के प्रति जबरदस्त उत्साह और सहभागिता देखने को मिल रही। जो हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है कि समाज स्वदेशी की ओर कदम बढ़ा रहा है।  उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य अपना देश, अपना सामान ,यही है सबसे बड़ा सम्मान के अलावा स्वदेशी अपनाओ, किसान का जीवन सजाओ है। 


संगठन सभी जनमानस से अनुरोध कर रहा है कि अधिक -अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें और विदेशी वस्तुओं की जगह स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें। क्योंकि जब हम स्वदेशी खरीदेंगे और स्वदेशी बेचेंगे, तभी हमारा भारत आत्मनिर्भर और मजबूत बनेगा।
स्वदेशी अपनाओ- भारत बनाओ, विश्व में अपने तिरंगे का मान बढ़ाओ के इस अभियान में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,  श्रमश्री अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष तेजपाल सिंह पाली, राजेश भूरानी,दीपक वाधवानी ,अपूर्व पवैया, अनिल राजदेव , विवेक साहू ,अभिषेक साहू, अशोक जैन रवि तलरेजा, प्रेम नारायण यादव सहित समस्त कैट परिवार ने संगठन के इस अभियान का पुरजोर समर्थन करते हुए मूर्तरूप में देने में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने में जुटे हुए हैं।