अपग्रेड ने लांच किया अपना नया लर्निंग सपोर्ट सेंटर
एवीएस न्यूज.रायपुर
ग्लोबल स्किलिंग प्रमुख अपग्रेड ने रायपुर में अपने लर्निंग सपोर्ट सेंटर (एलएससी ) को लांच किया। जिसका मकसद लोकल युथ और शुरुआती करियर वाले प्रोफेशनल्स को उभरती हुई टेक्नोलॉजी भूमिकाओं के अनुरूप एप्लीकेशन-फर्स्ट स्किल्स से लैस करना है। जयनगर, मराठाहल्ली और एचएसआर लेआउट में हाई-इम्पैक्ट लर्निंग पॉड्स के रूप में डिजाइन किए गए, ये सेंटर डेटा साइंस, एआई/एमएल और फुल स्टैक डेवलपमेंट जैसे हाई-डिमांड डोमेन में 4-6 महीने के कोर्स ऑफर करते हैं।
यह पहल अपग्रेड के ‘अपस्किल इंडिया’ मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें भारत के बढ़ते वर्कफोर्स के लिए इंडस्ट्री से संबंधित स्किलिंग को सुलभ, किफायती और परिणाम-उन्मुख बनाया गया है। खासकर उन लोगों के लिए जो करियर में तेजी लाने के लिए तुरंत अपस्किलिंग चाहते हैं।
अपग्रेड के सीओओ मनीष कालरा ने कहाकि हर साल लाखों ग्रेजुएट वर्कफोर्स में शामिल हो रहे हैं। भारत आकांक्षा और अवसर के मुहाने पर खड़ा है, और फिर भी नियोक्ताओं की अपेक्षाओं और पारंपरिक संस्थानों द्वारा दी जाने वाली शिक्षा के बीच एक बड़ा अंतर है। यहीं पर हम अपने ऑफलाइन एलएससी के साथ एक मजबूत इंडस्ट्री डिफरेंशिएटर बनाना चाहते हैं।

