सैमसंग ने भारत में 100% बीस्पो्क एआई एयर कंडीशनर्स लाइनअप की घोषणा की, लॉन्चै किये 23 मॉडल
एवीएस न्यूज.गुरुग्राम
सैमसंग, भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, ने आज 100% बीस्पोक एआई विंडफ्री एयर कंडीशनर्स के अपने 2026 लाइनअप को लॉन्चक किया। इस नई रेंज में अलग-अलग सेगमेंट में 23 मॉडल हैं, जिसमें 4 स्टार एयर कंडीशनर्स को भी शामिल किया गया है।
यह नया लाइनअप भारतीय घरों और जलवायु परिस्थितियों को ध्याहन में रखकर विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसमें एडवांस्ड एआई टेक्नोलॉजी, प्रीमियम डिज़ाइन और स्मार्ट कनेक्टिविटी का संगम है। ये प्रोडक्ट शानदार आरामदायक कूलिंग देता है, जिसमें इंटेलिजेंट कूलिंग, एनर्जी एफिशिएंसी और ह्यूमिडिटी मैनेजमेंट के साथ-साथ प्रिवेंटिव मेंटेनेंस भी शामिल है।
बीस्पोक एआई विंडफ्री रेंज सैमसंग के उस फोकस को दर्शाती है जो इनोवेशन के माध्यम से रोज़मर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाता है – वह भी ज्याकदा स्मार्ट, अधिक कुशल और सहज होम-कूलिंग अनुभव के साथ।
घुफरान आलम, वाइस प्रेसिडेंट, डिजिटल एप्लायंसेज, सैमसंग इंडिया ने कहा, “हमारे नए बीस्पोक एआई विंडफ्री एयर कंडीशनर लाइनअप के साथ, हमने होम कूलिंग को फिर से परिभाषित किया है, यह के साथ ही असली कम्फवर्ट देता है। उपभोक्ता एआई एनर्जी मोड के माध्यम से बिजली की 30% तक बचत कर सकते हैं, साथ ही उन्हेंि स्मार्टथिंग्स के जरिए स्मार्ट कनेक्टिविटी और स्मार्टथिंग्स होम केयर के साथ प्रिवेंटिव मेंटेनेंस भी मिलेगा। हमारी नई रेंज भारत की जलवायु चुनौतियों से निपटने वाले इनोवेशन के प्रति सैमसंग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
असली कम्फ्र्ट के लिए बनाई गई एआई से चलने वाली रेंज
2026 बीस्पोक एआई विंडफ्री एयर कंडीशनर्स में उन्नत एआई -आधारित इनोवेशन्स का उपयोग किया गया है जोकि कमरे की स्थितियों, उपयोग पैटर्न और यूजर की प्राथमिकताओं का विश्लेषण करके लगातार आराम और कुशलता के साथ कूलिंग प्रदान करते हैं। सैमसंग की विंडफ्री कूलिंग टेक्नोलॉजी ठंडी हवा के झोंकों को खत्म करती है, क्योंकि यह हज़ारों माइक्रो एयर होल्स के माध्यम से हवा को धीरे-धीरे फैलाती है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव के बिना समान रूप से ठंडा माहौल बनता है।
इसके अलावा, एआई फास्ट और विंडफ्री कूलिंग+ ज़रूरत के अनुसार कूलिंग प्रदान करता है। जब तेज़ कूलिंग की आवश्यकता होती है, तो सिस्टम फास्ट कूलिंग मोड को एक्टिवेट करके कमरे का तापमान जल्दी कम करता है। एक बार कम्फहर्ट का इच्छित लेवल प्राप्त हो जाने पर, यह विंडफ्री या ड्राई कम्फर्ट मोड में स्विच हो जाता है ताकि आदर्श स्थितियों को बनाए रखा जा सके और ओवरकूलिंग से बचा जा सके।
एआई एनर्जी मोड के साथ बिजली की बचत
भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण खरीदारी विचारों में से एक को संबोधित करते हुए, नए लाइनअप में एआई एनर्जी मोड है, जो कूलिंग परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ करके 30% तक बिजली की बचत प्रदान करता है। यह सीखे गए उपयोग पैटर्न के आधार पर कंप्रेसर ऑपरेशन, तापमान सेटिंग्स और कूलिंग इंटेंसिटी को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है लेकिन आराम से कोई समझौता नहीं होता।
4-स्टार मॉडलों की पेशकश से सैमसंग के एनर्जी-एफिशिएंट पोर्टफोलियो का विस्तारर किया गया है, जो उपभोक्ताओं को ज्या दा विकल्पक देते हैं और साथ ही पर्यावरण की रक्षा करते हुए बिजली के उपयोग को सपोर्ट करते हैं।
स्मार्टथिंग्स के साथ स्मार्टर लिविंग
नई रेंज में सैमसंग के स्मार्टथिंग्स इकोसिस्टम को शामिल किया गया है, जो सहज नियंत्रण, ऑटोमेशन और प्रोएक्टिव केयर को सक्षम बनाती है, जिससे सुविधा और दक्षता दोनों बढ़ती है। यूजर्स स्मार्टथिंग्स ऐप के माध्यम से अपने एयर कंडीशनर्स को दूर से मैनेज कर सकते हैं। क्विक रिमोट फीचर की मदद से स्मार्टफोन से ही पावर, तापमान, मोड और एयरफ्लो को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
मैप व्यू फीचर घर का विजुअल रिप्रेजेंटेशन प्रदान करता है, जिससे विभिन्न स्पेस में कूलिंग को मॉनिटर और कंट्रोल करना आसान हो जाता है। वेलकम और अवे केयर के साथ, एयर कंडीशनर्स यूजर की मौजूदगी के आधार पर बुद्धिमानी से कूलिंग को एडजस्ट करते हैं – यह घर पर होने पर आराम सुनिश्चित करते हैं और बाहर होने पर बिजली की खपत को ऑप्टिमाइज़ करते हैं।

