व्यापार
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने वित्तवर्ष 2026 में शानदार वृद्धि दर्ज की; राजस्व बढ़कर 3,207 करोड़ रुपये हुआ
21 May, 2026 07:34 PM IST | AVSNEWS.COM
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने आज 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए अपने परिणाम घोषित किए। इस वित्तवर्ष में कंपनी का राजस्व साल-दर-साल...
एयरटेल ने लॉन्च की प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा, ग्राहकों को मिलेगा बेहतर नेटवर्क अनुभव
21 May, 2026 07:33 PM IST | AVSNEWS.COM
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
19 मई 2026: भारती एयरटेल ने आज प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा लॉन्च करने की घोषणा की। यह नई सेवा 5जी स्लाइसिंग तकनीक का उपयोग करती है, जिससे पोस्टपेड ग्राहकों को स्थिर और बेहतर नेटवर्क का अनुभव मिलेगा। यह सेवा विशेष रूप से उन व्यस्त ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, जो काम, मनोरंजन या ऑनलाइन सहयोग के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी पर निर्भर रहते हैं।
इस सेवा के लिए एयरटेल ने अपने 5जी नेटवर्क को नेटवर्क स्लाइसिंग तकनीक की उन्नत क्षमताओं से सशक्त बनाया है। यह तकनीक नेटवर्क को अधिक स्मार्ट और कुशल बनाते हुए अतिरिक्त क्षमता तैयार करती है, जिससे प्रायोरिटी ग्राहकों को बेहतर और निर्बाध अनुभव सुनिश्चित किया जा सकता है। नेटवर्क क्षमता को इंटेलीजेंट और डायनेमिक तरीके से विभाजित कर एयरटेल अपने पोस्टपेड ग्राहकों को अधिक स्थिर, भरोसेमंद और लगातार बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है, विशेष रूप से उन परिस्थितियों में जब नेटवर्क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक हो।
पिछले एक वर्ष में अमेरिका, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और मलेशिया जैसे कई देशों में स्लाइसिंग आधारित 5जी सेवाएं लॉन्च की गई हैं। एयरटेल का यह लॉन्च भारत में अपनी तरह का पहला कदम है। यह स्मार्ट, मजबूत और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल नेटवर्क बनाने की दिशा में कंपनी के निरंतर निवेश को दर्शाता है। साथ ही, यह ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप अत्याधुनिक तकनीक आधारित समाधानों देने की एयरटेल की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने कहा, “एयरटेल में हमारा फोकस ऐसे सार्थक समाधानों पर है, जो ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाएं। प्रायोरिटी पोस्टपेड, 5जी स्लाइसिंग तकनीक से संचालित हमारा नया समाधान है। यह ग्राहकों को तेज, स्थिर और भरोसेमंद कनेक्टिविटी प्रदान करता है, चाहे वे ट्रैफिक में क्लाइंट कॉल अटेंड कर रहे हों, किसी भीड़भाड़ वाले कॉन्सर्ट में स्ट्रीमिंग कर रहे हों या व्यस्त बाजार में कैब बुक कर रहे हों।“
एयरटेल प्रायोरिटी सेवा हमारे सभी पोस्टपेड प्लान्स पर उपलब्ध है। मौजूदा ग्राहक इसका लाभ स्वतः प्राप्त करना शुरू कर देंगे। प्रीपेड ग्राहक या वे ग्राहक जो एयरटेल प्रायोरिटी पोस्टपेड में स्विच करना चाहते हैं, वे Airtel App या किसी भी एयरटेल स्टोर के जरिए आसानी से यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
प्रायोरिटी पोस्टपेड प्लान्स
किराया
प्लान प्रकार
लाभ
कंटेंट
449 + जीएसटी
व्यक्तिगत
फास्टलेन तकनीक के साथ 5G पर प्राथमिकता
· धोखाधड़ी का पता लगाने और स्पैम अलर्ट सेवाएं
· असीमित डेटा और कॉलिंग
· 3000 एसएमएस
- एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले
- एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम
- 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज
699 रुपये + जीएसटी
2 का परिवार
उपरोक्त सभी, अमेज़न प्राइम , जियो हॉटस्टार
999 रुपये + जीएसटी
3 का परिवार
उपरोक्त सभी , एप्पल टीवी+, एप्पल म्यूजिक
1199 रुपये + जीएसटी
4 का परिवार
1749 रुपये + जीएसटी
5 का परिवार
उपरोक्त सभी, नेटफ्लिक्स
ग्राहक किसी भी 5जी एसए सक्षम स्मार्टफोन पर, नवीनतम सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ, प्रायोरिटी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। जिन ग्राहकों के फोन में अपग्रेड पेंडिंग है, उन्हें अपने फोन की ‘सेटिंग्स’ में पेंडिंग एक्शन दिखाई देगा। ग्राहक एयरटेल ऐप पर लॉग इन करके यह भी जांच सकते हैं कि उनका फोन एयरटेल प्रायोरिटी सेवाओं के लिए तैयार है या नहीं।
Income Tax Return: क्या इस साल भी 31 जुलाई तक फाइल करना होगा ITR?
21 May, 2026 02:56 PM IST | AVSNEWS.COM
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2025-26 (असेसमेंट ईयर 2026-27) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आयकर विभाग ने ITR-1 और ITR-4 फॉर्म्स को ऑनलाइन...
बाजार की गिरावट के बीच Sansera Engineering ने दिया जोरदार प्रदर्शन
21 May, 2026 01:57 PM IST | AVSNEWS.COM
मुंबई। ऑटो कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट बनाने वाली दिग्गज कंपनी संसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड के निवेशकों के लिए आज गुरुवार (21 मई) का दिन बेहद मुनाफेमंद साबित हो रहा है। बॉम्बे स्टॉक...
घाटे में गिरावट के बावजूद Ola Electric शेयर दबाव में
21 May, 2026 01:50 PM IST | AVSNEWS.COM
मुंबई। देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के शेयरों में आज गुरुवार (21 मई) को भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी...
जेफरीज ने टारगेट प्राइस कम किया, Jubilant Foodworks के शेयरों में गिरावट
21 May, 2026 12:20 PM IST | AVSNEWS.COM
मुंबई। डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स जैसी दिग्गज फूड चेन्स का संचालन करने वाली कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड के शेयरों में आज गुरुवार (21 मई) को शुरुआती कारोबार के दौरान...
FMCG में सुस्ती, अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर चिंता बढ़ी
21 May, 2026 11:59 AM IST | AVSNEWS.COM
नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी मजबूती इसके कारखाने या औद्योगिक उत्पादन नहीं, बल्कि इसका विशाल घरेलू बाजार है। ग्रामीण इलाकों की छोटी किराना दुकानों से लेकर महानगरों के...
शेयर बाजार में उछाल, 5 वजहों से Nifty ने तोड़ा 23850 का स्तर
21 May, 2026 10:59 AM IST | AVSNEWS.COM
मुंबई। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते आज भारतीय शेयर बाजार ने शानदार रफ्तार पकड़ी है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने की सकारात्मक...
चांदी के शौकीनों के लिए मौका! आज फिर गिर गए दाम, जानें अपने शहर के रेट
21 May, 2026 09:52 AM IST | AVSNEWS.COM
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच गहराते भू-राजनीतिक (Geopolitical) तनाव का सीधा असर अब सराफा बाजार पर दिखने लगा है। वैश्विक उथल-पुथल के बीच कीमती धातुओं के बाजारों में...
द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया द वेल्थ कंपनी लार्ज एंड मिड कैप फंड
20 May, 2026 07:47 PM IST | AVSNEWS.COM
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड, जो पैंटोमैथ ग्रुप का हिस्सा है, ने अपने नए ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम द वेल्थ कंपनी लार्ज एंड मिड कैप फंड के लॉन्च...
जीई एयरोस्पेस ने पुणे संयंत्र में 100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ भारत की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को दी तेजी
20 May, 2026 07:43 PM IST | AVSNEWS.COM
एवीएस न्यूज. पुणे
जीई एयरोस्पेस ने आज अपने पुणे मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र में 100 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इससे भारत में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग मौजूदगी और मजबूत होगी...
सेमसंग ने भारत में ‘Certified Re-Newed’ प्रोग्राम लॉन्च किया, प्रीमियम Galaxy डिवाइसेज़ तक पहुंच को बनाया और आसान
20 May, 2026 07:39 PM IST | AVSNEWS.COM
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
सेमसंग ने भारत में अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम की शुरुआत की घोषणा की है। यह कंपनी-समर्थित पहल उपभोक्ताओं को अधिक किफायती कीमतों पर प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स तक...
नीव फाउंडेशन ने छह राज्यों में शुरू किया समर रिलीफ अभियान
20 May, 2026 07:37 PM IST | AVSNEWS.COM
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बीच, नीव फाउंडेशन ने भीषण गर्मी से प्रभावित लोगों, बाहरी श्रमिकों, लावारिस पशुओं और...
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने वित्तवर्ष 2026 में शानदार वृद्धि दर्ज की; राजस्व बढ़कर 3,207 करोड़ रुपये हुआ
20 May, 2026 07:35 PM IST | AVSNEWS.COM
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने आज 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए अपने परिणाम घोषित किए। इस वित्तवर्ष में कंपनी का राजस्व साल-दर-साल 18.4 प्रतिशत...
होम लोन की EMI: क्या आप ज्यादा भुगतान कर रहे हैं?
20 May, 2026 05:03 PM IST | AVSNEWS.COM
मुंबई: हम में से अधिकांश लोगों को लगता है कि बैंक से होम लोन की मंजूरी मिलते ही और नए आशियाने की चाबियां हाथ में आते ही हमने जीवन की...






